9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने पर निशांत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम उनके फैसले…

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने पर उनके बेटे निशांत कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। निशांत ने कहा कि राज्य सभा जाने का फैसला नीतीश कुमार का निजी फैसला है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 08, 2026

Nitish Kumar, Nishant Kumar,

नीतीश कुमार, निशांत कुमार (फोटो- Bihari Man एक्स पोस्ट)

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होकर आधिकारिक तौर पर सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है। पटना में जेडीयू ऑफिस के कर्पूरी ठाकुर सभागार में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें पार्टी के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कई जरूरी बातें कहीं। खास तौर पर, उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।

पिता के फैसले का सम्मान- निशांत कुमार

जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाने का फैसला उनका पर्सनल फैसला है और वह इसका पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का जो निर्णय लिया है, वह उनका निजी फैसला है। मैं उस फैसले को पूरी तरह स्वीकार करता हूँ और उसका आदर करता हूँ। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और आगे भी उनके मार्गदर्शन में ही काम करते रहेंगे।"

पापा पर विश्वास बनाए रखें- निशांत कुमार

पार्टी की सदस्यता अग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अपने पिता पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया है, उस पर पूरे बिहार और देश को गर्व है।

निशांत कुमार ने कहा, "मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आपने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पिछले 20 सालों में मेरे पिता ने जो काम किया है, उस पर पूरे बिहार और देश को गर्व है। मैं लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी और लोगों के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

निशांत ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को जेडीयू की टोपी पहनाई और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने उनके गले में पार्टी का पटका (पट्टिका) डालकर विधिवत सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के तुरंत बाद निशांत ने संजय झा और ललन सिंह के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। जेडीयू नेताओं का कहना है कि निशांत बहुत ही शांत, सीधे-सादे और सब्र रखने वाले इंसान हैं, जिनमें एक सफल पॉलिटिशियन के सभी गुण हैं।

कर्पूरी ठाकुर सभागार में हुआ कार्यक्रम

JDU ऑफिस के कर्पूरी ठाकुर ऑडिटोरियम में हुए इस प्रोग्राम में पार्टी के कई सीनियर नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रोग्राम के दौरान निशांत कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए खुशी का मौका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज और मांगों को सुनकर राजनीति में आने का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए निशांत कुमार को धन्यवाद भी दिया।