पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। जहां BJP ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस सिमटकर महज 81 सीटों पर रह गई है। इसी बीच, बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया पर अब एक नया सवाल उठ खड़ा हुआ है। सवाल यह है कि अब पप्पू यादव क्या करेंगे? पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक पुराना वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बहुत बड़ा राजनीतिक ऐलान किया था।
दरअसल, पश्चिम बंगाल में मतदान समाप्त होने के बाद पप्पू यादव ने बड़े आत्मविश्वास के साथ एक बड़ी घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत में और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि अगर बंगाल में BJP चुनाव जीत जाती है, तो वह जनता की सेवा करना, मदद करना और न्याय के लिए लड़ने का अपना संघर्ष छोड़ देंगे। उस समय पप्पू यादव ने यह दावा किया था कि बंगाल में 'दीदी' यानी ममता बनर्जी का कोई विकल्प नहीं है और भाजपा का वहां पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
जैसे ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए, पप्पू यादव का पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से शेयर किया जाने लगा। लोग अब उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वह अपना वादा निभाते हुए लोगों की मादा करना और इंसाफ के लिए संघर्ष करना छोड़ देंगे या फिर इसे महज 'चुनावी जुमला' मानकर टाल देंगे? पप्पू यादव की राजनीति का आधार ही लोगों की मदद करना रहा है, इसलिए इस खास वादे ने अब उन्हें एक नैतिक दुविधा में डाल दिया है।
चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'ममता बनर्जी से मेरा व्यक्तिगत संबंध हैं, लेकिन मैं तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हिस्सा नहीं हूं और न ही उस दल से उनका कोई विशेष लगाव है। लेकिन जब में भारत के भविष्य के बारे में सोचता हूं तो आश्चर्य होता है कि क्या वाकई बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को हराया है या फिर उन्हें किसी सुनियोजित तरीके से हराया गया है।' पप्पू यादव ने चुनावी भविष्यवाणियों और भाजपा के अत्यधिक आत्मविश्वास पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह के कार्यशैली की ओर भी इशारा किया।
पप्पू यादव ने भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए दुनिया की सारी ताकत लगा देना लोकतंत्र का चीरहरण है और यह संविधान के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने हार को स्वीकार करने की लोकतांत्रिक परंपरा का जिक्र तो किया, लेकिन साथ ही विपक्ष को कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बंगाल के इन चुनाव परिणामों का गहराई से मूल्यांकन करना होगा, अन्यथा उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। सांसद ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है जब सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होकर और हर राज्य में एक स्पष्ट नेतृत्व के साथ चुनाव मैदान में उतरना होगा।

Published on:
05 May 2026 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग