9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khan Sir पर कार्रवाई से बच रही पटना पुलिस? SSP ने कहा- हमारा काम जांच करना, कोर्ट पर कमेंट नहीं कर सकते

Kartikey Sharma on Khan Sir: पटना कोचिंग विवाद में खान सर को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इस मामले पर जब पटना के एसएसपी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले पर कमेंट नहीं कर सकते। पुलिस का काम सिर्फ जांच करना है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 09, 2026

patna ssp kartikey sharma on khan sir coaching firing case

SSP on Khan Sir: पटना SSP कार्तिकेय शर्मा (फाइल फोटो)

Patna SSP on Khan Sir: पटना के मुसल्लहपुर हाट में स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट 'खान ग्लोबल स्टडीज' के बाहर हंगामा, तोड़-फोड़ और सुरक्षा गार्ड्स द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच चल रही है। पटना पुलिस ने इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार किया है और खान सर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। हालांकि, मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी, जबकि रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज कर दी।

इस बीच, जब मीडिया ने पटना के SSP कार्तिकेय के. शर्मा से खान सर की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई को लेकर तीखे सवाल पूछे, तो उन्होंने नपे-तुले जवाब दिए। जिसके बाद अब यह अटकलें लगने लगी हैं कि क्या पटना पुलिस खान सर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से बच रही है।

हमारा काम सिर्फ जांच करना - पटना एसएसपी

जब मीडियाकर्मियों ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा से सवाल किया कि गार्ड के कबूलनामे के बाद भी खान सर की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, तो एसएसपी इस सवाल पर पूरी तरह बचते नजर आए। उन्होंने अदालत की प्रक्रिया का हवाला देते हुए बेहद नपा-तुला जवाब दिया। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "यह पूरी तरह से कोर्ट की प्रक्रिया है, इसलिए हम इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकते। हमारा काम सिर्फ और सिर्फ निष्पक्ष अनुसंधान (जांच) करना है और हम वह कर रहे हैं। पुलिस खुद कोई अदालत नहीं है। न्यायालय द्वारा इस मामले में जो भी रिपोर्ट या दस्तावेज मांगे जाएंगे, पुलिस उन्हें समय पर उपलब्ध कराएगी।"

गार्ड के बयान से खान सर की बढ़ी मुश्किलें

इस पूरे विवाद की शुरुआत 2 जून को हुई थी, जब खान सर के कोचिंग के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ हुआ था। शुरुआत में इस मामले में दूसरे पक्ष के रोशन आनंद की गिरफ्तारी हुई थी, जिससे मामला शांत होता दिख रहा था। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें खान सर के निजी सुरक्षा गार्ड फायरिंग करते नजर आ रहे थे।

इसके बाद पटना पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद गार्ड्स ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही गोलियां चलाई थीं। गार्ड्स के इसी बयान के आधार पर कदमकुआं थाने में खान सर को नामजद करते हुए हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।