28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Patna / Bihar news: दो हजार बीस-हटाओ नीतीश, लालू ने फिर गढ़ा सियासी नारा

Bihar news: दो हजार बीस-हटाओ नीतीश, लालू ने फिर गढ़ा सियासी नारा

Bihar news: बिहार में चुनाव की आहट तेज होते ही अब यहां का सियासी पारा भी परवान चढऩे लगा है। अपने नारों और हैरतंगेज कारनामों को लेकर चर्चा में रहे लालू यादव ने अब नया नारा गढ़ दिया। हाल ही उन्होने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि, दो हजार बीस-हटाओ नीतीश।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 4 Jan 2020, 7:20 PM IST

Bihar news: दो हजार बीस-हटाओ नीतीश, लालू ने फिर गढ़ा सियासी नारा

Bihar news: दो हजार बीस-हटाओ नीतीश, लालू ने फिर गढ़ा सियासी नारा

पटना. बिहार में चुनाव की आहट तेज होते ही अब यहां का सियासी पारा भी परवान चढऩे लगा है। अपने नारों और हैरतंगेज कारनामों को लेकर चर्चा में रहे लालू यादव ने अब नया नारा गढ़ दिया। हाल ही उन्होने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि, दो हजार बीस-हटाओ नीतीश। इसका जदयू ने प्रतिकार करते हुए लिखा, किसलिए हटाओ नीतीश? क्या फिर से जंगल राज लाने के लिए ?

लालू के ट्वीटर हैंडल पर लिखे इस नारे पर प्रतिक्रियाओं का दौर चालू हो गया है। अब तक करीब चार हजार लोगों ने देखा पढ़ा और प्रतिक्रियाएं भी दे दी हैं। लालू झारखंड में भाजपा की सरकार की हार के बाद काफी सक्रिय हैं। चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही जेल में भी उनका दरबार रोज सजने लगा.है।

वहीं दूसरी तरफ राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर हमले तेज कर दिए हैं। इन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर नीतीश पर हमला तेज कर दिया है। राबड़ी ने तंज कसे कि बालिका गृह कांड के आरोपियों को बचाने में लगे हैं। इनकी कैबिनेट में मोटी तोंद वाले और बड़ी मूंछों वाले अंकल जी बैठे हैं। राबड़ी ने लिखा है कि इन दोषियों को कब तक बचाएंगे? इधर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार को घेरने की तैयारियां तेज कर दी हैं।