28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Patna / गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पटना साहिब स्थित गुरु गोविंद सिंह जन्मस्थान और राजगीर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता रहेगा।ये बातें मुख्यमंत्री और जदयू आध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां गुरुपर्व के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 3 Jan 2020, 5:40 PM IST

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

पटना साहिब. सिखों के दसमेश गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी जानकारियां बिहार संग्रहालय में रखी जाएंगी।यह देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय है। पटना साहिब स्थित गुरु गोविंद सिंह जन्मस्थान और राजगीर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता रहेगा। ये बातें मुख्यमंत्री और जदयू आध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां गुरुपर्व के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच कही।

मुख्यमंत्री गुरु गोविंद सिंह जी के 353वें प्रकशपर्व के मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ये बातें मुख्यमंत्री ने कहीं। मुख्यमंत्री दसमेश गुरु के जन्मस्थान में मत्था टेकने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जन्म इसी स्थान पर हुआ था इसलिए हमसब का पुनीत कर्तव्य बनता है कि सिख श्रद्धालुओं की मन से सेवा करें।प्रकाशपर्व पर ट्रेन सेवा बढ़ाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। गुरु के बाग में बन रहे प्रकाश पुंज की स्थापना इस.वर्ष पूरी हो जाएगी।
टेंट सिटी में इस बार देश के विभिन्न हिस्सों मुख्यतः पंजाब से आठ हजार से अधिक श्रद्धालु पटना साहिब पहुंच है।इनके लिए सरकार ने बेहतर व्यवस्था कर रखी है।