बिहार के एक इंग्लिश टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें बच्चों को A-B-C-D सिखाने और अंग्रेजी अक्षरों के साथ आर्टिकल A—An का उपयोग कैसे किया जाता है यह सिखाने के लिए शिक्षक भोजपुरी में गाना गाकर छात्रों को बता रहा है। शिक्षक ने गाना गाकर बच्चों को सिखाया कि अंग्रेजी में 26 अक्षर होते है जिनमें से 'A, E, I, O,U' पांच Vowels होते है जिनके साथ An का उपयोग होता है। इन पांच के अलावा बाकि 21 अक्षर Consonants होते है जिनके साथ A का उपयोग होता है।