
बॉलीवुड संगीतकार से निर्माता बने विवेक कर
जयपुर. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियॉन की ‘वन नाईट स्टैंड’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले बॉलीवुड संगीतकार विवेक कर अब निर्माता की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी आने वाली दो फिल्मों के बारे में जानकारी दी है
हालांकि उन्होंने पूरी जानकारी मुहैया नहीं कराई लेकिन विवेक ने यह बताया है कि उनकी दो आने वाली फिल्मों में से एक बायोपिक होगी, जो की किसी नॉर्थईस्ट स्थित पर्सनैलिटी के ऊपर बनायीं जाएगी। इस प्रोजेक्ट को अंशुमन सिन्हा डायरेक्ट कर रहे है। इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर स्टोरी है, जो की एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट कोशिवान डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले साल 2020 में तेलगु फिल्म 'शिवान' बनायीं है, जिसे आइएमडीबी पर 8.5 रेटिंग भी प्राप्त है।
विवेक ने फिल्म जगत में कदम ज़िन्दगी 50-50 फिल्म के जरिए 2013 में रखा था। इस फिल्म में बतौर म्यूजिक कंपोजर अपने काम को प्रस्तुत किया। विवेक का जन्म असम के शिवसागर में हुआ है। विवेक कर द्वारा संगीत निर्मित फिल्मों की बात करें तो उन्होंने वन नाइट स्टैंड के अलावा ज़िन्दगी 50-50, मैरठिया गैंगस्टर्स, केयर ऑफ़ फ़ुटपाथ 2, गन & गोल और सांसें जैसी फिल्में शामिल हैं।
Published on:
09 Oct 2021 10:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
