
पेज 3 पार्टीज में वीडीजे शान के ट्रैक्स मचा रहे धमाल
जयपुर. एक पार्टी में डीजे का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। पार्टी में शामिल लोगों को अपने ट्रैक पर झूमने के लिए मजबूर कर देने वाले देश के टॉप वीडीजे शान उर्फ मोहम्मद नबी मंसूर अपने नए कलेक्शन से धमाल मचा रहे हैं।
उन्होंने कुछ अनोखे मिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वीडीजे शान ने बॉलीवुड और पंजाबी रीमिक्स में एक अनूठी शैली के साथ कई बीट्स दिए हैं जो उन्हें दूसरों से अलग करता है। अपने शानदार ट्रैक्स से उन्होंने भारत के टॉप सौ डीजे में अपनी जगह पक्की कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपना नया कलेक्शन डाउन टुनाइट लांच किया जिसमें डीजे बीट्स में काफी नयापन है।
देश भर में किए 150 से अधिक लाइव एक्ट
प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम करते हुए, वीडीजे शान ने मंच पर और स्टूडियो में सोनू निगम, सलीम मर्चेंट जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने बताया कि मेरे करियर मैं कुछ हलचल नहीं थी इसीलिए मैंने अपना ट्रैक बदला और देशभर के क्लब्स और लाउंज में परफॉर्म करना शुरू कर दिया। आज तक मैंने 150 से अधिक लाइव एक्ट किए हैं। जहां तक म्यूजिक मिक्स का सवाल है, वह कई प्रतिष्ठित डीजे और संगीतकारों के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुझे यकीन है कि 2021 के बाद, आने वाला वर्ष एक्साइटमेंट और इंजॉय से भरपूर होगा। पार्टियों के लिए म्यूजिक बनाने के अलावा, मेरे पास बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं, जो सभी को पसंद आएगा।
पार्टी सॉन्ग्स के लिए मैने कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए हैं, इनमें बॉलीवुड और पंजाबी सॉन्ग्स को लेकर लोगों से जमकर सराहना मिली है।
Published on:
14 Dec 2021 08:48 pm
