
दो औरतें, दो अलग-अलग संसार (Photo: ChatGpt)
Relationship : एक ने कैमरे की रोशनी में अपना मुकाम बनाया, दूसरी ने कानून की किताबों और अदालत की कुर्सी पर अपना जीवन खपा दिया। एक के सामने ग्लैमर, मॉडलिंग, अभिनय, नौकरी और अपने सपनों की दुनिया थी। दूसरी ने मजिस्ट्रेट की कुर्सी से सफर शुरू किया और न्यायिक व्यवस्था के प्रतिष्ठित पदों तक पहुंचीं। लेकिन भोपाल की एक दुखद घटना ने इन दोनों जिंदगियों को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया, जहां एक जिंदगी खत्म हो गई और दूसरी जिंदगी सलाखों के पीछे पहुंच गई। यह सिर्फ ट्विशा शर्मा और गिरिबाला सिंह की कहानी नहीं है। यह उन रिश्तों की कहानी भी है, जिनमें प्रेम से शुरू हुई साझेदारी कुछ ही महीनों में अधिकार, अपेक्षा, आर्थिक दबाव, पारिवारिक हस्तक्षेप और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों में बदल गई। और सबसे बड़ा सवाल, क्या आज की नई पीढ़ी के रिश्ते सपनों की ऊंचाई तो छू रहे हैं, लेकिन रिश्तों का दबाव सहने और संवाद करने की क्षमता उतनी ही तेजी से नहीं बढ़ रही?
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
