
कांग्रेस सांसद के गले की चेन छिनने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार (Photo- @DrNimoYadav)
Snatching Case In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के VVIP इलाके चाणक्यपुरी में कांग्रेस सांसद आर सुधा के गले से सोने की चेन छिनने वाले लुटेरे को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान 24 साल के सोहन रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन, वारदात के समय पहने कपड़े और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद कर लिया है। देश की पुलिस खासतौर पर दिल्ली पुलिस किसी काम को एजेंडे के तौर पर लेती है तो आरोपी को पाताललोक से भी ढूंढ निकालती है। लेकिन सवाल यह है कि वीआईपी के साथ हुई घटना में पुलिस ने दो दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आम लोगों के साथ हुई घटना में पुलिस इतनी तत्परता क्यों नहीं दिखाती है?
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
