Kartavya Bhawan Inauguration: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई मंत्रियों की बैठने की अब जगह चेंज हो गई है। अब ये मंत्री नई जगह पर बैठते हुए नजर आएंगे। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन-03 का उद्घाटन किया है। दरअसल, इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, एमएसएमई, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) सहित कई प्रमुख सरकारी कार्यालय होंगे।