डॉक्टरों ने बताया कि बार-बार पेशाब आना, अधिक भूख और प्यास लगना, हाथ-पैरों में झनझनाहट, धुंधला दिखाई देना, लगातार थकान, कमजोरी और बिना वजह वजन कम होना डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए। समय रहते बीमारी का पता चलने से इसके कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं से बचाव में मदद मिल सकती है।