26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर-आलिया के बाद विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट: क्या ‘लव एंड वॉर’ का चलेगा सिक्का? जानिए फैंस की राय

लंबे समय बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का चेहरा सामने आ चुका है। अब इस फिल्म के किरदार में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Sep 26, 2026

ranbir kapoor alia bhatt vicky kaushal first look in love and war film

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

संजय लीला भंसाली की फेमस रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'Love & War' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दमदार जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के बाद विक्की कौशल का चेहरा सामने आया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें विक्की कौशल का लुक इंटेंस, रेट्रो और स्वैग से भरपूर नजर आ रहा है। पोस्टर में विक्की गहरी नजरों से कैमरे को देख रहे हैं। उनके माथे और गाल के पास चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखें गुस्से और पूरी इंटेंसिटी के साथ सीधे कैमरे की तरफ देख रही हैं।

पोस्टर के साथ खास संदेश

फिल्म 'लव एंड वॉर' के पोस्टर में विक्की कौशल का फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इसके साथ ही पोस्टर पर बड़ा संदेश दिया गया है। पोस्टर पर लिखा है- नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं! संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को। अभिनेता विक्की कौशल के लुक को फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- क्या बात है। विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने लिखा- तुम पर नाज है, पुत्तर। रब दी मेहर बनी रहे, जोर दी झप्पी।

विक्की कौशल के लुक पर अन्य रिएक्शन

विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पर फैंस से लेकर अभिनेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई हैं। सनी कौशल ने लिखा- अरे भाई, भाई। इसी के साथ ही अभिनेत्री सोनम कपूर समेत कई कलाकारों ने पोस्ट में कमेंट कर प्रतिक्रिया दी। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर यह प्रोजेक्ट जनवरी 2027 में रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। हालांकि, फिल्म 'लव एंड वॉर' को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की घोषणा की गई थी।

लेकिन कुछ वजह से इसे टाल दिया गया था और मार्च 2026 में रिलीज करने की बात कही गई थी। अब मेकर्स ने 21 जनवरी 2027 को नई रिलीज डेट के तौर पर कंफर्म किया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'लव एंड वॉर' को जंग की पृष्ठभूमि पर बनी एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में हैं, जिनकी जिंदगी आलिया के किरदार से जुड़ जाती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी और किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। फिल्म 'लव एंड वॉर' दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

सबसे पहले रणबीर का फर्स्ट लुक आउट

सबसे पहले रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसमें वे एक पुरानी कार चला रहे हैं। उनके बाजू पर खून के धब्बे और शर्ट पर गोली का निशान साफ दिखाई दे रहा है। यह पोस्टर “Woh rutba, woh raub, woh junoon!” कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था। फैंस ने इसे killer look, Ranbir Kapoor like never before!, Ranbir The GOAT Kapoor जैसे कमेंट्स से सराहा। कुछ लोगों ने इसे Animal Park फिल्म का पोस्टर समझ लिया, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह 'Love & War' का ही हिस्सा है।

आलिया के लुक पर फिदा हुए फैंस

रणवीर का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अगले दिन आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी हुआ, जिसमें वे एक ग्लैमरस, कैबरे-स्टाइल लुक में नजर आईं। गहरे लाल और सुनहरे रंगों में सजी, एक शानदार हेडपीस और ड्रामाई पोज के साथ। पोस्टर के कैप्शन में लिखा था, “Aag bhi, dilon ki jaan bhi!। इस लुक ने भी सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी, खासकर यह जानने को लेकर कि आलिया का किरदार कहानी में किस तरह फिट होगा।