7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खारे पानी से धोते हैं बाल? कहीं यही आदत तो नहीं बना रही बालों को रूखा, बेजान और टूटने वाला!

बीच पर जाना और समुद्र की लहरों के बीच मस्ती हर किसी को सुहाती है, लेकिन जब बालों की बात हो तो बहुत सोचना पड़ता है कहीं खारा पानी बाल खराब न कर दे, अगर यही सोचकर आप बीच का मजा लेने से बच रहे हैं.. तो यहां जानें खारे पानी से धोने के बाद भी कैसे बनी रह सकती है आपके बालों की चमक और खूबसूरती?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Sanjana Kumar

Aug 07, 2026

Salt Water Hair Care Tips

Salt Water Hair Care Tips: समुद्र में मस्ती के बाद हेयर एक्सपर्ट्स के ये खास टिप्स बनाए रखेंगे आपके बालों को रेशमी और खूबसूरत। (AI Creative)

Salt Water Hair Care: समुद्र किनारे छुट्टियां बिताना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन समुद्र का खारा पानी आपके बालों के लिए उतना दोस्त नहीं जितना दिखता है। कई लोग मानते हैं कि नमक वाला पानी स्कैल्प को साफ करता है, जबकि कुछ का कहना है कि इससे बाल झड़ने लगते हैं। सच इन दोनों के बीच है। हेयर एक्सपर्ट की मानें तो समुद्री पानी में मौजूद नमक और अन्य खनिज बालों की बाहरी परत से नमी खींच सकते हैं, जिससे बाल रूखे, उलझे और कमजोर महसूस हो सकते हैं। ऐसे में यदि बाल पहले से ही कलर-ट्रीटेड, केमिकल-ट्रीटेड या फिर घुंघराले हैं, तो नुकसान की संभावना और बढ़ सकती है।

खारा पानी बालों पर क्या असर डालता है?

  • बालों की प्राकृतिक नमी कम हो सकती है।
  • बाल उलझने और टूटने लगते हैं।
  • दोमुंहे बाल बढ़ सकते हैं।
  • रंगे हुए बालों का रंग जल्दी फीका पड़ सकता है।
  • स्कैल्प संवेदनशील हो तो जलन या खुजली महसूस हो सकती है।

तो क्या समुद्र में नहाना छोड़ देना चाहिए?

दरअसल बालों की समस्या समुद्र में नहाने से नहीं, बल्कि बाद की देखभाल से जुड़ी है। ब्यूटी एक्सपर्ट और मेकअप आर्टिस्ट पूजा शर्मा से जानें बालों को बचाने के 7 आसान टिप्स-

  1. पहले साफ पानी से बाल गीले करें : सूखे बाल स्पंज की तरह ज्यादा खारा पानी सोख लेते हैं। पहले ताजे पानी से बाल भिगो लें। ऐसा करने से खारे पानी में मौजूद नमक बालों में ज्यादा नहीं जाएगा।
  2. लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम लगाएं : यह बालों पर एक सुरक्षा परत बना सकता है।
  3. लंबे समय तक खारे पानी में न रहें : घंटों तक समुद्र में रहने से बालों को होने वाला नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता है।
  4. बाहर आते ही ताजे पानी से बाल धो लें : नमक को बालों में सूखने न दें।
  5. माइल्ड शैंपू और डीप कंडीशनर इस्तेमाल करें : इससे नमी वापस लाने में मदद मिलती है।
  6. गीले बालों में जोर से कंघी न करें : ऐसा करने से टूटने का खतरा बढ़ता है।
  7. सप्ताह में एक बार हेयर मास्क लगाएं : एलोवेरा, दही या नारियल तेल जैसे मॉइस्चराइजिंग विकल्प हेयर सकैल्प के लिए मददगार हो सकते हैं।

क्या खारा पानी बाल झड़ने का कारण बनता है?

कई रिसर्च में खोजबीन के बाद अब तक ऐसा कोई मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि सिर्फ समुद्र का खारा पानी सीधे बाल झड़ने का कारण बनता है। हालांकि एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि बाल रूखे हो जाएं और फिर टूटने लगें तो लोगों के लिए यह हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।

बीच से लौटते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

  • नमक लगे बालों को घंटों ऐसे ही न छोड़े।
  • बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।
  • तुरंत स्ट्रेटनर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल न करें।
  • गीले बालों में जोर-जोर से तौलिया न रगड़े।
  • कंडीशनर लगाना न भूलें।

अब आप समझ गए होंगे की समुद्र का खारा पानी आपके बालों का दुश्मन नहीं है, लेकिन उसके बाद बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी है। अगर आप पहले से बालों को सुरक्षित रखें और नहाने के बाद नमक को साफ कर बालों को मॉइस्चराइज करें, तो बीच और समुद्र का आनंद भी लेने पर भी आपके बालों की चमक और खूबसूरती बरकरार रहेगी। यह ध्यान रखें कि अगर बालों का झड़ना, स्कैल्प में लगातार खुजली या अत्यधिक रूखापन बना रहे, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ या ट्राइकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।