29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश भेजने का सपना या ठगी का जाल? फीस देने से पहले 5 मिनट में जानें एजेंट कहीं फर्जी तो नहीं!

Study Abroad Scam Safety: विदेश में पढ़ने और करियर बनाने का सपना पूरा करने की तैयारियां शुरू करने वाले हैं, तो इन जरूरी सवालों पर ध्यान दें.. दूसरे देश में पढ़ाई के नाम पर ठगी से कैसे बचें? कहीं एजेंट फर्जी तो नहीं है? वीजा से लेकर एडमिशन और फीस या अन्य भुगतान से जुड़ीं वो 10 बातें भी जानें जो आपके काम आने वाली हैं...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Sanjana Kumar

Jul 29, 2026

Study Abroad

Study Abroad: विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो जरूर जानें वो 10 जरूरी बातें जो आपको ठगी से बचाएंगी। (AI Creative)

Study Abroad Scam: हर साल लाखों भारतीय स्टूडेंट्स बेहतर शिक्षा और करियर के लिए विदेश जाने का सपना देखते हैं। लेकिन इसी सपने का फायदा उठाकर फर्जी एजेंट और नकली कंसल्टेंसी स्टूडेंट्स से लाखों रुपये ठग लेते हैं। कहीं नकली एडमिशन लेटर दिए जाते हैं, कहीं मान्यता विहीन कॉलेज में दाखिला करा दिया जाता है, तो कहीं वीजा के नाम पर पैसे लेकर एजेंट गायब हो जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि स्टूडेंट्स और अभिभावक खुद को कैसे सुरक्षित रखें? ऐसे फर्जीवाड़े या ठगी से कैसे बचें?

भारत से कितने छात्र विदेश पढ़ने जाते हैं?

भारत आज दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय छात्र स्रोत देशों में शामिल है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2024 में 13 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र विदेशों में पढ़ाई कर रहे थे। बताते चलें कि भारतीय स्टूडेंट्स के बीच दूसरे देशों में पढ़ाई करने के लिए दुनिया के 5 देश सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनमें कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के नाम शामिल हैं।

सबसे ज्यादा किस तरह की ठगी होती है?

  1. नकली कॉलेज में एडमिशन, वेबसाइट पर यह असली जैसा दिखता है, यह संस्थान मान्यता प्राप्त नहीं होता।
  2. फर्जी ऑफर लेटर
  3. स्कॉलरशिप का झांसा
  4. 100% वीजा गारंटी
  5. नकली हॉस्टल और पार्ट-टाइम जॉब का वादा

विदेश जाने से पहले अपने स्तर पर ये 10 जांच जरूर करें

  • सबसे पहले उस विश्वविद्यालय की मान्यता जांचें जहां आप एडमिशन लेना चाहते हैं। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित देश की मान्यता एजेंसी पर नाम देखें।
  • एजेंट की विश्वसनीयता परखें, ऑफिस का रजिस्ट्रेशन, GST, पुराना रिकॉर्ड, पिछले स्टूडेंट्स से बात करें
  • फीस सीधे विश्वविद्यालय को भेजें, एजेंट के निजी खाते में पैसे जमा न करें।
  • ऑफर लेटर सत्यापित करें, विश्वविद्यालय की आधिकारिक ईमेल पर मेल करके पुष्टि करें।
  • वीजा नियम खुद पढ़ें, दूतावास की वेबसाइट से जानकारी लें।
  • हर भुगतान की रसीदें एक साथ रखें
  • सभी दस्तावेज खुद पढ़ें
  • स्कॉलरशिप की पुष्टि करें मिल रही है या नहीं, कितनी मिल रही है
  • रिफंड पॉलिसी लिखित में लें
  • जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न करें

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

  • बिना किसी देरी के स्थानीय पुलिस में FIR करें
  • राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं
  • संबंधित देश के दूतावास को सूचना दें
  • विश्वविद्यालय को तुरंत ईमेल करके ठगी के बारे में बताएं