24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WHO में Internship का मौका: क्या आप भी यहां से कर सकते हैं करियर की शुरुआत?

WHO Internship 2026: WHO में internship सिर्फ MBBS या public-health students के लिए नहीं है। कम्यूनिकेशन, मेनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन, एक्सटरनल रिलेशन्स जैसे क्षेत्रों में पढ़ने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। जानिए कौन eligible है, कितनी पढ़ाई जरूरी, आवेदन कहां और कैसे करना है, internship कितने समय की होती है, financial support कितना मिल सकता है और selection में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
5 min read
Google source verification

भारत

image

Sanjana Kumar

Aug 24, 2026

WHO Internship

WHO Internship: क्या आप भी देख रहे हैं WHO में इंटर्नशिप का सपना? (AI Creative)

WHO Internship 2026: WHO में internship सिर्फ MBBS या public-health students के लिए नहीं है। Communication, management, administration और external relations जैसे क्षेत्रों में पढ़ने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। जानिए कौन eligible है, कितनी पढ़ाई जरूरी, आवेदन कहां और कैसे करना है, internship कितने समय की होती है, financial support कितना मिल सकता है और selection में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

WHO में काम करने का सपना है, लेकिन 'यहां पहुंचना आपके बस की बात नहीं?'

अगर आप कॉलेज में पढ़ रहे हैं और सोचते हैं कि WHO जैसी global organisation में internship केवल बड़े संस्थानों के छात्रों या विदेश में पढ़ने वालों को मिलती है, तो यह पूरी तस्वीर नहीं है। दरअसल WHO का Global Internship Programme students और recent graduates को उसके technical और administrative programmes में practical exposure देने के लिए बनाया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां opportunities केवल medical field तक सीमित नहीं हैं। WHO खुद communication, external relations, human resources, management और administration जैसे क्षेत्रों का उल्लेख करता है।

यानी अगर आप public health, medicine, social sciences, management, communication या संबंधित क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं, तो अपनी eligibility जरूर जांचनी चाहिए।

सबसे पहले जानिए, क्या आप eligible हैं?

WHO की मौजूदा Global Internship Programme eligibility के अनुसार applicant की उम्र application की तारीख पर कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए।

आप किसी university या equivalent institution में formal qualification वाले course में enrolled होने चाहिए। Undergraduate students के मामले में internship शुरू होने से पहले कम-से-कम तीन साल की full-time university study पूरी होना जरूरी है। Graduate, postgraduate और PhD students भी eligibility criteria पूरा होने पर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि अगर आपकी qualification पूरी हो चुकी है, तब भी दरवाजा तुरंत बंद नहीं हो जाता। WHO के मौजूदा FAQ के अनुसार क्वालिफिकेशन पूरी करने के बाद 18 महीने तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसलिए final-year students और हाल में graduate हुए युवाओं को vacancies नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए।

क्या MBBS होना जरूरी है? नहीं

यह सबसे बड़ा misconception है। WHO internships technical के साथ-साथ administrative areas में भी होती हैं। इसलिए vacancy के हिसाब से अलग-अलग academic backgrounds के आपके लिए अवसर हो सकते हैं।

इसे ऐसे समझें-

किसी vacancy में public-health research और data analysis की जरूरत हो सकती है, जबकि दूसरी में Communication, content, programme support या external relations skills महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

इसलिए 'मैं medical student नहीं हूं, इसलिए WHO में internship नहीं कर सकता' सोचना गलत हो सकता है। असल फैसला हर vacancy की specific eligibility और job description करती है।

आवेदन कहां करना है?

WHO internship के लिए सबसे जरूरी नियम है, किसी agent या third-party website के जरिए आवेदन नहीं करना चाहिए। WHO के अनुसार applications उसकी official Careers website पर प्रकाशित internship vacancy के जरिए Stellis online recruitment system में ही करनी होती हैं। WHO साफ कहता है कि इंटर्नशिप के लिए Stellis के बाहर application स्वीकार नहीं की जाती।

WHO Internship Programme की official जानकारी (https://reference-url-citation.invalid/6) Application process में candidate को education, current studies, languages, skills, training, publications और computer skills जैसी जानकारी देनी होती है। Motivation भी specific internship के हिसाब से बतानी होती है।

सबसे बड़ी गलती कहां? एक ही Cover Letter हर जगह भेज देना

यह वह अहम और प्रैक्टिकल पॉइंट है, जो applicants के लिए बेहद उपयोगी है। WHO के FAQ के मुताबिक आप जितनी इंटर्नशिप वैकेंसी, उनके लिए आवेदन कर सकते हैं।

लेकिन हर position के लिए specific cover letter तैयार करना चाहिए। WHO खुद generic cover letter के बजाय vacancy के काम और अपनी relevant skills को जोड़ने की सलाह देता है। Cover letter तीन paragraphs से अधिक न रखने की सलाह भी दी गई है।

हो सके तो ये न लिखें

'I want to work at WHO because WHO is a prestigious organisation.' इसके बजाय यह दिखाइए कि, इस internship में क्या काम है? आपके पास कौन-सी skill है? आप उस काम में क्या योगदान दे सकते हैं।

Experience नहीं है तो क्या करें?

यह सवाल सबसे ज्यादा final-year students पूछते हैं। WHO के FAQ में इसका भी जवाब है। अगर professional experience नहीं है तो academic career और दूसरे activities को experience की तरह सोचकर अपनी skills बताई जा सकती हैं।

इसे ऐसे समझिए

कॉलेज रिसर्च प्रोजेक्ट, डिस्ट्रेशन, स्टूडेंट्स पब्लिकेशन, डेटा एनालिसिस प्रोजेक्ट, वॉलेंटियर वर्क, कम्यूनिकेशन कैम्पेन, एकेडमिक प्रजेंटेशन, टीम प्रोजेक्ट, रेलेवेंट सॉफ्टवेयर स्किल्स, इनसे टीमवर्क, प्रॉब्लम सॉल्विंग, डिसिजन मेकिंग और कम्यूनिकेशन जैसी competencies दिखाई जा सकती हैं। इसलिए 'मेरे पास experience नहीं है' की जगह यह सोचें कि 'मेरे पास कौन-सा relevant experience है?'

Internship कितने समय की होती है?

WHO Global Internship Programme में internship सामान्यतः कम-से-कम छह सप्ताह और अधिकतम 24 सप्ताह की होती है और full-time होती है। Exact duration संबंधित technical unit की जरूरत पर निर्भर करती है। यह कोई सिर्फ certificate लेने वाला short course नहीं है। WHO के अनुसार interns को technical या administrative programmes में वास्तविक काम से exposure मिलता है।

क्या WHO पैसे भी देता है?

यहां भी एक जरूरी clarification है। WHO के अनुसार eligible selected interns को फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सका है। लिविंग अलाउंस मिल सकता है। इसकी अधिकतम राशि हर वेकेंसी में और ड्यूटी स्टेशन के हिसाब से अलग हो सकती है। WHO interns को medical और accident insurance coverage भी देता है। कुछ ड्यूटी स्टेशन्स पर लंच वाउचर्स भी उपलब्ध हो सकते हैं।

लेकिन हर आवेदनकर्ता को समान राशि या ऑटोमेटिक पेमेंट मिलेगा, ऐसा मानना सही नहीं है। वेकेंसी में दिए गए विशेष शर्तों को देखना जरूरी है। वहीं जेनेवा जैसी जगहों के लिए WHO खुद लिविंग कॉस्ट्स और accommodation challenges को लेकर सावधान करता है।

Selection में सिर्फ degree नहीं देखी जाती

WHO का application profile education के साथ भाषाई कौशल, प्रशिक्षण, प्रकाशन, कम्प्यूटर कौशल और प्रोत्साहन जैसी जानकारी भी मांगता है। इसलिए आज से तैयारी करने वाले छात्र अपने CV में सिर्फ marks और degree न लिखें। अपने रेलेवेंट प्रोजेक्ट, रिसर्च, लेखन, डेटा, कौशल, प्रेजेंटेशन, वॉलेंटियरिंग, भाषाई योग्यता को व्यवस्थित तरीके से दिखाएं।

WHO के लिए सबसे मजबूत candidate वह नहीं, जिसके पास सबसे लंबा CV हो, vacancy से सबसे अच्छी तरह match करता profile ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। हां लेकिन WHO internship नौकरी की guarantee नहीं है।

WHO स्पष्ट करता है कि internship programme को future WHO employment की guarantee नहीं माना जाना चाहिए। Interns और former interns बाद में eligible external vacancies के लिए सामान्य candidates की तरह apply कर सकते हैं।

तो फिर internship का असली फायदा क्या?

global organisation का एक्सपोजर और प्रोफेशनल स्किल के साथ इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ एनवायरमेंट का अनुभव। इसे 'WHO में नौकरी पक्की' समझना गलत होगा।

यह जानना भी जरूरी- WHO internship के नाम पर पैसे मांगने वाला scam हो सकता है

WHO की official Careers page साफ चेतावनी देती है कि organisation recruitment के लिए पैसे नहीं मांगती। Registration fee, lottery, prize या नौकरी दिलाने के नाम पर payment मांगने वाले संदेशों से सावधान रहना चाहिए।

इसलिए WhatsApp, Telegram या Instagram पर आने वाली किसी भी 'WHO Internship-Pay 5,000 and Get Selected' जैसे offer को ऑफिशियल वेकेंसी से वेरिफाय किए बिना आगे न बढ़ें।

अगर WHO में internship चाहिए तो आज से क्या करें?

  • सबसे पहले official WHO internship page bookmark करें।
  • फिर अपनी पढ़ाई और skills को WHO की अलग-अलग vacancy requirements से match करें।
  • इसके बाद एक one-page targeted CV तैयार करें।
  • तीन-पैराग्राफ का vacancy-specific motivation letter लिखने का अभ्यास करें।
  • अपने academic projects और practical skills के प्रमाण व्यवस्थित रखें।

और सबसे महत्वपूर्ण, deadline के आखिरी दिन आवेदन करने के बजाय vacancy खुलते ही तैयारी शुरू करें। WHO के internship opportunities लगातार पोस्ट होती रहती हैं और हर vacancy की requirements तथा deadline अलग हो सकती है।

इसलिए official Careers portal को नियमित रूप से देखना सबसे सुरक्षित तरीका है। कुल मिलाकर आपको WHO तक पहुंचने के लिए 'बहुत बड़ा नाम' नहीं, सही तैयारी चाहिए। अगर आप student हैं, recent graduate हैं और global health या उससे जुड़े काम में career बनाना चाहते हैं, तो WHO internship आपके लिए सिर्फ एक certificate नहीं, अपने CV को international work experience से जोड़ने का वास्तविक अवसर हो सकता है।