11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं में हार्ट अटैक के ये संकेत अक्सर हो जाते हैं नजरअंदाज, सीने में दर्द के बिना भी मंडरा सकता है खतरा

Women Heart Attack Symptoms: क्या आप भी सोचती हैं कि सीने में या हाथ में दर्द होना ही है हार्ट अटैक का बड़ा संकेत, तो ध्यान दें, क्योंकि आपकी यह जानकारी अधूरी है। दरअसल अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और cdc के मुताबिक महिलाओं में हार्ट अटैक बिना दर्द के भी आ सकता है, जानें क्या हैं लक्षण और कब पहुंचे डॉक्टर के पास?
3 min read
Google source verification

भारत

image

Sanjana Kumar

Aug 11, 2026

Women Heart Attack Symptoms

Women Heart Attack Symptoms: महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण बिना दर्द वाले भी, जानिए क्या-क्याय़ (AI Creative)

Women Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक यानी मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (Myocardial Infarction) को आमतौर पर अचानक होने वाले तेज सीने के दर्द से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन महिलाओं में इसकी तस्वीर हमेशा इतनी स्पष्ट नहीं होती। सीने में दबाव या दर्द महिलाओं में भी हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत है, लेकिन इसके साथ या कभी-कभी इसके बजाय सांस फूलना, मतली, असामान्य थकान, चक्कर, ठंडा पसीना और पीठ, गर्दन, जबड़े या हाथ में दर्द जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं। यही वजह है कि कुछ मामलों में महिलाएं शुरुआती संकेतों को गैस, एसिडिटी, थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देती हैं।

महिलाओं में Heart Attack Symptoms

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और CDC के मुताबिक महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

  • सीने में दबाव, जकड़न या दर्द- यह कुछ मिनटों तक रह सकता है या ठीक होकर दोबारा शुरू हो सकता है।
  • सांस फूलना- यह सीने में दर्द के साथ भी हो सकता है और उसके बिना भी।
  • अचानक या असामान्य थकान- ऐसी थकान जिसे सामान्य काम, नींद की कमी या ज्यादा मेहनत से समझाना मुश्किल हो।
  • मतली या उल्टी- कई बार इसे पेट की समस्या समझ लिया जाता है।
  • ठंडा पसीना- बिना गर्मी या व्यायाम के अचानक पसीना आना।
  • चक्कर या सिर हल्का महसूस होना।
  • जबड़े, गर्दन, पीठ, कंधे या एक/दोनों हाथों में दर्द या असहजता।
  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या बेचैनी।

सिर्फ सीने के दर्द का इंतजार करना पड़ सकता है भारी

हार्ट अटैक के बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि हर व्यक्ति को बहुत तेज और साफ सीने का दर्द ही होगा। ऐसा जरूरी नहीं है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार महिलाओं में सीने में असहजता सबसे आम लक्षण बनी रहती है, लेकिन सांस फूलना, मतली, उल्टी, अपच जैसा महसूस होना, पीठ या जबड़े में दर्द और असामान्य थकान जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। यही लक्षण कभी-कभी एसिडिटी, फ्लू, पेट की समस्या, तनाव या सामान्य थकान समझ लिए जाते हैं। इससे चिकित्सा सहायता लेने में देरी हो सकती है।

अचानक थकान को हल्के में न लें

तुर्की की एक अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर संस्था अजीबादेम (Acıbadem) के मुताबिक महिलाओं में असामान्य और अत्यधिक थकान को उन संकेतों में शामिल किया गया है, जिन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन इसे अकेले देखकर हार्ट अटैक का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। अगर थकान के साथ सांस फूलना, सीने में असहजता, चक्कर, मतली या शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द जैसे अन्य लक्षण भी हों, तो स्थिति को गंभीरता से लेना जरूरी है।

जबड़े और पीठ का दर्द भी हो सकता है संकेत

हार्ट अटैक के दौरान दर्द केवल छाती तक सीमित नहीं रहता। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दर्द या असहजता जबड़े, गर्दन, पीठ, कंधे या एक अथवा दोनों हाथों में भी महसूस हो सकती है। महिलाओं में ऐसे लक्षणों को कभी-कभी दांत, मांसपेशियों या पेट से जुड़ी समस्या समझ लिया जाता है।

मतली और सांस फूलना भी हो न करें इग्नोर

बिना स्पष्ट कारण अचानक मतली, उल्टी या सांस फूलना भी चेतावनी का संकेत हो सकता है। खासकर जब इसके साथ सीने में दबाव, ठंडा पसीना, चक्कर या ऊपरी शरीर में दर्द हो। CDC के मुताबिक सांस फूलना सीने की तकलीफ से पहले भी शुरू हो सकता है।

किन लक्षणों में तुरंत मदद लेनी चाहिए?

अगर सीने में दबाव या दर्द कुछ मिनटों से ज्यादा बना रहे या बार-बार लौटे, सांस लेने में अचानक परेशानी हो, शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द हो, ठंडा पसीना आए, तेज चक्कर आए या मतली जैसे लक्षण अचानक शुरू हों, तो इसे सामान्य परेशानी मानकर इंतजार नहीं करना चाहिए। दरअसल Heart attack एक मेडिकल इमरजेंसी है और इलाज में देरी से हृदय की मांसपेशियों को होने वाला नुकसान बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल जाने के बजाय तुरंत स्थानीय इमरजेंसी मेडिकल सेवा से संपर्क करना बेहतर है।

महिलाओं के लिए यह संकेत जानने क्यों जरूरी?

हार्ट अटैक के लक्षण व्यक्ति-दर-व्यक्ति अलग हो सकते हैं। इसलिए किसी एक लक्षण की अनुपस्थिति से हार्ट अटैक को खारिज नहीं किया जा सकता। महिलाओं के लिए खास तौर पर यह समझना जरूरी है कि सिर्फ तेज सीने के दर्द का इंतजार करना सही रणनीति नहीं है।

अगर शरीर में अचानक ऐसा बदलाव महसूस हो जो, सामान्य नहीं है। खासकर सांस फूलने, सीने की परेशानी, मतली, चक्कर, ठंडे पसीने या पीठ/जबड़े/हाथ के दर्द के साथ, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।