13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप 2027 का क्रेज: 15 मिलियन से ज्यादा लोगों ने किया टिकट के लिए आवेदन

अगले साल नए फॉर्मेट में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग टिकट हासिल करने के लिए आवेदन कर चुके हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Oct 13, 2026

World Cup 2027

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

अगले साल नए फॉर्मेट में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 दिन पहले ICC टूर्नामेंट के टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी और अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग टिकट हासिल करने के लिए आवेदन कर चुके हैं। ये आंकाड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की तरफ से मंगलवार को जारी किया गया है।

ICC ने क्या कहा?

ICC के CEO संजोग गुप्ता ने इस शानदार प्रतिक्रिया का श्रेय टूर्नामेंट की वैश्विक लोकप्रियता, अफ्रीकी मेजबान देशों के आकर्षण और लॉन्च से पहले की गई प्रचार गतिविधियों को दिया। उन्होंने कहा- टिकटों की जबरदस्त मांग क्रिकेट वर्ल्ड कप के कद और लोकप्रियता, एक डेस्टिनेशन के तौर पर अफ्रीका के आकर्षण और इवेंट के लॉन्च से पहले ICC और उसके सहयोगियों की प्रचार गतिविधियों से बने उत्साह का सबूत है।

बात दें कि क्रिकेट के फैन्स 21 नवंबर, 2026 तक टिकट हासिल करने के लिए रजिस्टर करा सकते हैं। टिकटों की इतनी बड़ी डिमांड से पता चलता है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में कितना उत्साह है।

वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल

वर्ल्ड कप 2027 अगले साल 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक नए फॉर्मेट में खेला जाएगा। जिसमें कुल 14 टीमें भाग लेंगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही पूल में रखा गया है। इसलिए इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच ग्रुप स्टेज में एक रोमांचक और अहम मुकाबला भी देखने को मिलेगा, जो 10 अक्टूबर को जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।

12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे

हर 4 साल पर होने वाला ICC का ये बड़ा टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल के मुताबिक, 14 टीमों वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए ग्रुप का बंटवारा आधिकारिक तौर पर केप टाउन के जिट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका (Zeitz MOCAA) में एक शानदार शेड्यूल लॉन्च इवेंट के दौरान किया गया था। 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे। अफ्रीका ने आखिरी बार 2003 में इस प्रमुख टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जब दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने इस इवेंट के आठवें संस्करण के लिए सह-मेजबानी की थी।

नए फॉर्मेट में खेला जाएगा वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप 2027 नए फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो 4 चरणों में होंगे। टूर्नामेंट का पहला चरण एक प्री-टूर्नामेंट क्वालिफायर 'सुपर सीरीज' से होगी, जिसमें 12वें, 13वें और 14वें नंबर की टीमें मुख्य प्रतियोगिता के लिए आखिरी क्वालिफाइंग जगह पाने के लिए खेलेंगी। क्वालिफाई करने वाली टीम फिर ग्रुप स्टेज के लिए टॉप 12 टीमों के साथ मिलकर छह-छह टीमों के दो ग्रुप में शामिल होगी। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और कुल मिलाकर अगली सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम, 7 टीमों वाले 'सुपर 7' राउंड-रॉबिन फेज में आगे बढ़ेंगी। सुपर 7 स्टेज की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।