1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर के बाद औरैया में बड़ा रेल हादसा, कैफियत एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें फोटो

मुजफ्फरनगर में हुए भीषण रेल हादसे को अभी कुछ दिन बीते ही थे कि औरैया में एक और बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 23 Aug 2017, 12:33 PM IST

train accident

घटना की सूचना के बाद ADG LO आनंद कुमार ने राहत कार्य शुरू करवाया और तुरंत IG कानपुर के साथ PAC और एंबुलेंस को मौके पर भेजा।

train accident

सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया और औरैया जिला प्रशासन को घायलों के अच्छे इलाज के सख्त निर्देश दिए गए। आपको बता दें कि इस हादसे में अभी तक किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है।

train accident

DGP मुख्यालय और गृह विभाग राहत कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही इटावा, औरैया, कन्नौज का जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है।

train accident

जानकारी के मुताबिक वहीं इस रेल हादसे के चलते दिल्ली-हावड़ा रुट बाधित हो गया है। इलाहाबाद आने वाली दर्जनों ट्रेनें इस हादसे के चलते प्रभावित हुई हैं। रूट बाधित होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

train accident

जानकारी के मुताबिक ट्रैक के दुरुस्त होने तक ये सभी ट्रेनें कानपुर-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद रूट से संचालित की जाएंगी।

train accident

मुजफ्फरनगर में हुए भीषण रेल हादसे को अभी कुछ दिन बीते ही थे कि औरैया में एक और बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है।

train accident

औरैया के अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस एक डंफर (HR63 B 9175) से टकरा गई। डंफर से टकराने के बाद कैफियत एक्सप्रेस के इंजन समेत 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।

train accident

5 AC, 2 स्लीपर, 4 जनरल और 1 SLR कोच शामिल हैं। जिसमें से एक डिब्बा पलट गया है। ये हादसा अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच हुुआ है।

train accident

इस हादसे में 70 से ज्यादा रेल यात्री घायल हुए हैं, जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

train accident

इस रेल हादसे में कैफियत एक्सप्रेस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह रेल हादसा रात 2 बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ है।