10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरों में देखिये भारतीय सैनिकों का युद्धाभ्यास, ‘दुश्मन’ के इलाके में घुसकर बंकर किए ध्वस्त

पूरा इलाका बम धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के बीच दुश्मन की चीख-पुकार मानो दब सी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 10 May 2018, 11:59 AM IST

military Maneuvers

भारतीय थल सेना के टैंकर तेजी से 'दुश्मन' के ठिकानों की ओर बढ़ रहे हैं। टैंकरों की आवाज को सुन 'दुश्मन' अपना मोर्चा संभालते, इससे पहले ही भारतीय वायु सेना के जवानों ने दुश्मन के बंकरों पर बम बरसाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

military Maneuvers

पूरा इलाका बम धमाकों से गूंजने लगा। धमाकों के बीच दुश्मन की चीख-पुकार मानो दब सी गई।

military Maneuvers

दो माह से चल रहे सप्तशक्ति कमान के युद्धाभ्यास 'विजय प्रहारÓ का बुधवार को अंतिम दिन था। युद्धाभ्यास में करीब २५ हजार सैनिकों ने हिस्सा लिया।

military Maneuvers

इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिष मैथसन भी मौजूद रहे। उन्होंने युद्धाभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर मुकाबले के लिए सक्षम है।

military Maneuvers

युद्धाभ्यास की शुरुआत एक अक्रामक रणनीति के तहत वायु एवं पृथ्वी पर समन्वित युद्ध के तौर पर पूरी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल करते हुए की गई थी। इस अभ्यास में एयर कैवेलरी रणनीति का इस्तेमाल किया गया।

military Maneuvers

युद्धाभ्यास के लिए विभिन्न प्रकार के कठिन मापदण्ड तय किए थे, जिन्हें हमारे सैनिकों ने कड़े मुकाबलों के साथ पूरा किया।

military Maneuvers

अभ्यास के दौरान रसद पहुंचाने की जस्ट टाइम तकनीक का इस्तेमाल किया गया। हमारी सेना अब दुश्मन के इलाकों में दूर तक जाकर मार कर सकने में सक्षम है।

military Maneuvers

युद्धाभ्यास के अंतिम दिन 'दुश्मनोंÓ के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए सेना ने पहली बार एयर कैवेलरी को शामिल किया। इसमें हथियार युक्त हेलीकॉप्टर, युद्धक्षेत्र में नए अस्त्र-शस्त्रों सहित अत्याधुनिक सेंसर और उच्च परिशुद्धता हथियारों का उपयोग किया गया।