
दुनिया की बेहतरीन युद्धाभ्यास क्षेत्रों में शुमार महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार-शुक्रवार मध्य रात अंधेरे में दुश्मन पर हमले का अभ्यास किया गया।

हमला करने वाली टुकड़ी को नक्शे पर दुश्मन के छिपे होने के टारगेट दिए गए। ठीक इसी तर्ज पर भारतीय सेना ने पड़ोसी देश की जमी पर चल रहे आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

पैराशूट की मदद से यह कमांडो जमीन पर पहुंचे और अंधेर में छिपे दुश्मनों पर टूट पड़े। यह अभ्यास पूरी तरह नक्शे पर आधारित था।

इसमें सौ प्रशिक्षित जांबाज सैनिकों की एक टुकड़ी को चार किलोमीटर से अधिक ऊंचाई से अंधेरे में गिरा दिया गया।