8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभा खोज महोत्सव में साकार हुई राजस्थानी संस्कृति, देखें तस्वीरें

प्रतिभागियों ने लोकगीत, नृत्य व अन्य कलाओं से बांधा समां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 9 Dec 2017, 12:44 PM IST

Talent Search Festival

राजस्थान युवा बोर्ड व राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल के संयुक्त तत्वाधान में संभाग स्तरीय कला रत्न युवा सांस्कृृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव शुक्रवार को रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोकगीत, नृत्य व अन्य कलाओं की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

Talent Search Festival

इस मौके पर राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में एेसे आयोजनों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को खोजा जा रहा है। मंच मिलने से युवा प्रोत्साहित होकर रोजगार भी प्राप्त करेंगे।

Talent Search Festival

राज्य सचिव रविनंदन भनोत ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं कलाओं के संवद्र्धन के लिए प्रेरित करती हैं, साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं।

Talent Search Festival

भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला मेघवाल ने कहा कि युवाओं में भाईचारा, सौहार्द, समन्वय की भावना का विकास होगा और वे प्रदेश की संस्कृति का साक्षात्कार कर सकेंगे।

Talent Search Festival

राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्य सुशील कुलहरि ने कहा कि कला जगत के युवा सितारों को राज्य स्तर के बाद आगे बढ़ाने में सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में जसवन्तसिंह राजपुरोहित, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, राज्य बाल आयोग सदस्य एसपी सिंह, मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अशोक बोबरवाल, राजेश चूरा, विजयशंकर आचार्य, घनश्याम व्यास, बृजमोहन पुरोहित आदि मौजूद थे।

Talent Search Festival

इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें लोक नृत्य में श्रीगंगानगर की रिंकू वर्मा, लोकगीत में श्रीगंगानगर की समृृद्धि वशिष्ठ, कथक में झुंझुनूं की ओसिना और भारतनाट्म में झुंझुनूं की श्रुति गुप्ता प्रथम रहीं।

Talent Search Festival

इसी तरह एकल शास्त्रीय गायन में श्रीगंगानगर के नितेश कुमार, चित्रकला में बीकानेर के कमलकिशोर जोशी, आशुभाषण में झुंझुनूं की पूजा शर्मा, नाटक प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर के गौरव खदरिया प्रथम स्थान पर रहे।