20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’- ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद अब ‘झुंड’ की शूटिंग में जुटेंगे अमिताभ, जानें क्या है फिल्म की कहानी

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद अब 'झुंड' में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 27, 2018

amitabh bachchan start new film jhund in november

महानायक अमिताभ बच्चन नागपुर में नवंबर से अपनी अगली फिल्म 'झुंड' की शूटिंग शुरू करेंगे। दिग्गज अभिनेता 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन फिनाले और अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की रिलीज के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी।  

amitabh bachchan start new film jhund in november

फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की 'झुंड' विजय बार्स के जीवन पर आधारित है जो स्लम सॉकर के संस्थापक हैं। इसमें अमिताभ एक प्रोफेसर की भूमिका में हैं जो स्ट्रीट चिल्ड्रन को फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।    

amitabh bachchan start new film jhund in november

फिल्म की शूटिंग मात्र 70-80 दिन की है। इसके लिए अमिताभ 45 दिनों तक नागपुर में रहेंगे।    

amitabh bachchan start new film jhund in november

हाल में नागराज मंजुले से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'मैंने नागपुर शहर चुना क्योंकि कहानी वहीं पर आधारित है। मैं जितना संभव हो फिल्म को उतना प्रामाणिक दिखाना चाहता हूं। नागपुर का अपना अनोखा आकर्षण है और इसका अनुभव मुंबई और पुणे से अलग है।'  

amitabh bachchan start new film jhund in november

अमिताभ के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा, 'मिस्टर बच्चन के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा है। वह हमेशा से मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं और उनके अलावा इस किरदार के साथ न्याय और इसमें पूरी तरह फिट और कोई नहीं हो सकता था।'