8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

को-स्टार संग रोमांटिक सीन करते वक्त घबरा जाते थे गोविंदा, इस डांसर ने सिखाया कैसे करते हैं रोमांस

गोविंदा और अभिनेता वरुण शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'फ्राई-डे' का प्रमोशन करने के लिए 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' रिएलिटी शो में पहुंचे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 28, 2018

govinda said he learn on screen romance from choreographer saroj khan

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का कहना है कि अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में फिल्म में रोमांटिक सीन करने में उन्हें घबराहट होती थी। हाल में गोविंदा और अभिनेता वरुण शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'फ्राई-डे' का प्रमोशन करने के लिए 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' रिएलिटी शो में पहुंचे।  

govinda said he learn on screen romance from choreographer saroj khan

उस दौरान गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह रोमांस का सीन करने में स्वयं को असहज महसूस करते थे।  

govinda said he learn on screen romance from choreographer saroj khan

इस शूटिंग के दौरान गोविंद से पूछा गया था कि उन्हें अपनी किसी भी फिल्म के दृश्यों को करने में कभी किसी मुश्किल का सामना करना पड़ा?  

govinda said he learn on screen romance from choreographer saroj khan

इस पर गोविंदा ने कहा,' मैं रोमांस में अच्छा नहीं था। मेरी पहली फिल्म 'इल्जाम' के एक सीन में मुझे डांस के दौरान अपनी साथी कलाकार नीलम के करीब जाना था, लेकिन मैं नहीं कर पाया।'  

govinda said he learn on screen romance from choreographer saroj khan

गोविंदा ने कहा,'मैं कांपने लगा और मुझे घबराहट हुई। लगा कि बुखार हो गया है। हमारी कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस बात पर गौर किया और मुझसे पूछा क्या कभी मेरी कोई प्रेमिका रही है। मैंने कहा, नहीं। उन्होंने फिर मुस्करा कर कहा कि वह मुझे स्क्रीन पर रोमांस करना सिखाएंगी।'