6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को दूसरी तिमाही में 56 करोड़ का मुनाफा

समीक्षाधीन तिमाही में उसकी सकल प्रीमियम आय 2,025 करोड़ रुपए रही, जो साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि दर है।

less than 1 minute read
Google source verification
Reliance General Insurance

नई दिल्ली। गैर-जीवन बीमा प्रदाता कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 56 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी सकल प्रीमियम आय 2,025 करोड़ रुपए रही, जो साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि दर है। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 56 करोड़ रुपए रहा। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी, रिलायंस कैपिटल लि. की पूर्व स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

Reliance General Insurance

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के निवेश बुक में साल-दर-साल आधार पर 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि 8,650 करोड़ रुपए रही। कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश जैन ने एक बयान में कहा कि उद्योग को अनुकूल नियामक अधिनियमों से फायदा होगा, जिसमें मोटर वाहनों का दीर्घकालिक बीमा और अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना कवर में वृद्धि प्रमुख है। हम लाभदायक विकास की अपनी यात्रा पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे। दूसरी तिमाही में हमारी प्रीमियम आय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि उद्योग का औसत 13 फीसदी रहा।