
खूबसूरत ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एरिन साल 2013 में ‘मिस ऑस्ट्रेलिया’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। वे ऑस्ट्रेलिआई आलराउंडर बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड हैं।

एरिन और बेन कटिंग ने अपने रिलेशनशिप को छुपाया नहीं है। ये दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बेन कटिंग इस साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। एरिन का कहना है कि, उन्होंने बेन को खेलते हुए बहुत कम देखा है। ऐसे में उनके पास अपने होने वाले पति को ज्यादा से ज्यादा खेलते देखने का मौका है।

एरिन मॉडल और एंकर होने के अलावा एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं। उनका कहना है कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रही है और क्रिकेट उनका फेवरेट गेम है।

एरिन जब भी बेन को मैदान पर खेलते देखती हैं तो काफी भावुक हो जाती हैं।