20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 गेंदबाजों ने बल्लेबाजी कर बनाए रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

इन 5 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में तो कई कमाल किए है, लेकिन जब मौका मिला तब बल्लेबाजी में भी गजब की परियां खेली है और रिकॉर्ड बनाया है।

2 min read
Google source verification

image

Kuldeep Panwar

Dec 04, 2017

these 5 bowler made record in batting

वसीम अकरम - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम को स्विंग का सुल्तान कहा जाता है। लेकिन आप को बता दें वसीम ने नाम एक दोहरा शतक भी है। वसीम ने साल 1996 में जिम्बांबे के खिलाफ 257 रनों की शानदार पारी खेली थी।

these 5 bowler made record in batting

शेन वोर्न - दुनिया के सबसे महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लेने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। लेकिन क्या आप जानते है शेन वार्न बल्लेबाजी के भी मास्टर हुआ करते थे। उनके नाम 145 टेस्ट में बिना कोई शतक मारे 3000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वार्न का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 99 रन है।

these 5 bowler made record in batting

अनिल कुंबले - भारत के दिग्गज गेंदबाज और पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने बल्लेबाजी में भी रिकॉर्ड बनाया है। 2007 में जब टीम इंडिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा पर थी। इस सीरिज में इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। तब कुंबले ने ओवल में शानदार 110 रनों की नाबाद पारी खेलकर बता दिया की वे मौका मिलने पर बल्लेबाजी में भी किसी से कम नहीं है। ये कुंबले के करियर की एकलौती टेस्ट सेंचुरी है।

agar

एश्टन अगर- ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज के नाम बल्लेबाजी में एक जबरस्त रिकॉर्ड है। जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए, साल 2013 में एश्टन ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की शानदार पारी खेली थी। जो के 11वे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।

these 5 bowler made record in batting

अजीत आगरकर - भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर को वैसे तो हम सभी उनकी गेंदबाजी के लिए जानते है। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते है कि उन्होंने क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मैदान लॉर्ड्स में शतक भी लगाया है। साल 2002 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ये शतक लगा कर सब को चौका दिया था।