2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से सायन सूर्य प्रारंभ, पड़ेगी भीषण गर्मी, ऐसा रहेगा इस साल का भाग्य

इस बार दो ज्येष्ठ मास होने से सूर्य का भरणी नक्षत्र में परिभ्रमण वर्षाकारक फल भी दे सकता है, लेकिन गर्मी से निजात 22 जून के बाद ही मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 9:53 AM IST

surya saptami,surya saptami vrat katha,surya pooja,surya saptami 2017,surya ratha saptami,saptami 2017

सायन सूर्य के साथ ही शुक्रवार से ग्रीष्म ऋतु शुरू होने के साथ ही तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों की माने तो 8 जून तक तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि होने लगेगी। बनेगा ऋतुभंग योगबृहस्पति, शनि, मंगल, शुक्र, बुध और केतु ग्रह के मिलने से ऋतुभंग योग बनेगा। भरणी-कृतिका नक्षत्र में सूर्य के भ्रमण के दौरान इस योग का असर दिख सकता है। दक्षिणायन सूर्य होने के बाद वर्षाऋतु में गर्मी से निजात मिल सकेंगी।

surya saptami,surya saptami vrat katha,surya pooja,surya saptami 2017,surya ratha saptami,saptami 2017

कृतिका नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से दिखेगी गर्मीपं. केदारनाथ दाधीच ने बताया कि सूर्य कृतिका नक्षत्र में 11 से 2५ मई तक रहेगा। सूर्य भरणी नक्षत्र में 27 अप्रेल से 1१ मई तक रहेगा। दोनों नक्षत्रों में सूर्य भ्रमण के दौरान तापमान काफी बढ़ेगा।

surya saptami,surya saptami vrat katha,surya pooja,surya saptami 2017,surya ratha saptami,saptami 2017

मिल सकता है वर्षाकारक फलदाधीच के अनुसार वर्षाकाल का प्रारंभ सूर्य के दक्षिणायन होने पर होता है। इस वर्ष 22 जून को सूर्य दक्षिणायन होगा। साथ ही इस बार दो ज्येष्ठ मास होने से सूर्य का भरणी नक्षत्र में परिभ्रमण वर्षाकारक फल भी दे सकता है, लेकिन गर्मी से निजात 22 जून के बाद ही मिलेगी।