
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से 12 जून 2018 को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। हालांकि तब से ही कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हेा गया है। करीब डेढ़ माह बाद 1 अगस्त 2018 से सीटेट 2018 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीटेट टेस्ट इस साल देशभर के 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर लिंक एक्टिवेट हो गया है।

वेबसाइट पर ही मौजूद इंफॉर्मेशन बुलेटिन में परीक्षा की डिटेल्स, सिलेबस, भाषाएं, एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया, एग्जामिनेशन फीस, एग्जामिनेशन सिटीज और जरूरी तारीखों की जानकारी दी गई है। कैंउिडेट्स वेबसाइट से बुलेटिन को डाउनलोड कर इसे पढ़ सकते हैं। इसे पढऩे के बाद ही आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख २७ अगस्त है, जबकि फीस भरने की आखिरी तारीख 30 अगस्त दोपहर 3.30 बजे तक है। सीबीएसई के नोटिफिकेशन के अनुसार - सीबीएसई ने 11वें सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2018 से इंफॉर्मेशन बुलेटिन उपलब्ध है।

जरूरी तारीखें फॉर्म भरने की आखिरी तारीख - 27 अगस्त 2018, शाम 5 बजे तकई-चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस भरने की आखिरी तारीख - 30 अगस्त दोपहर 3.30 बजे तकफाइनल वेरिफिकेशन ऑफ पेमेंट ऑफ फीस - 4 सितंबर 2018ऑनलाइन करेक्शन - 6 सितंबर से 10 सितंबर 2018