8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत कैब‍िनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी

शुक्रवार को अशोक गहलोत कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें गहलोत कैब‍िनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Madan Mohan Marwal

•

Updated: 4 Aug 2023, 7:55 PM IST

Gehlot cabinet approved the proposal of 19 new districts

जिलों के सीमांकन और नोटिफिकेशन की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लग गई तो आज 19 नए जिले का नोटिफिकेशन जारी किया गया।

Gehlot cabinet approved the proposal of 19 new districts

इसके अलावा 3 नए संभाग बनाए जाने के प्रपोजल को भी स्‍वीकार कर लिया गया है। राजस्‍थान में अब कुल 50 जिले हो गए हैं। राजस्‍थान में लंबे अरसे से नए जिले की मांग हो रही थी।

Gehlot cabinet approved the proposal of 19 new districts

नवगठित जिलों में अनूपगढ़, बालोतरा, ब्‍यावर, डीग, डीडवाना, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकडी, कोटपूतली, खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूम्‍बर, सांचौर और शाहपुरा शामिल हैं। राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू बन गया है।

Gehlot cabinet approved the proposal of 19 new districts

अभी तक क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर और सबसे छोटा जिला धौलपुर था। पर नए जिलों की घोषणा के बाद राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू हो गया है।

Gehlot cabinet approved the proposal of 19 new districts

जयपुर और जयपुर ग्रामीण को अलग जिला बनाया गया है। इसके अलावा सांचौर को भी जिला बनाया गया है।