
राजस्थान में मौसम फिर बदल रहा है। राज्य में आगामी पांच दिन बादलों की आवाजाही रहेगी। इसी के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिन में प्रदेश के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ व गंगानगर में सोमवार को घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा पाली, जालोर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर व बीकानेर आदि जिलों में मौसम साफ रहेगा।