29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा ब्रिज

रेलवे लाइन के उपर ऊंचाई 21 मीटर.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 1 Apr 2022, 4:37 PM IST

mishanchouk rob

कटनी. प्रदेश का सबसे ऊंचा आरओबी कटनी में बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कटनी शहर में यातायात सुविधा सुगम बनाने के लिए 85 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत निर्मित मिशन चौक रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) की खासियत यह है कि रेलवे लाइन के उपर की इसकी ऊंचाई 21 मीटर है, और इस कारण यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा आरओबी है।

mishanchouk rob

मिशन चौक आरओबी का काम पूरा हो जाने के बाद कटनी शहर से जबलपुर के बीच आवागमन करने वाले नागरिकों को मिशन चौक से सागर पुलिया के बीच बीते कई वर्षों से लगने वाले जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

mishanchouk rob

मिशन चौक आरओबी पर खास-खास - 85 करोड़ 39 लाख 45 हजार रुपए की लागत. - 1455 मीटर है बरगवां से चांडक चौक तक लंबाई. - 21 मीटर है रेलवे के हिस्से में ऊंचाई, मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा ब्रिज. - 45 पीलर पर खड़ा है मिशन चौक आरओबी. - 70 टन वजन उठाने की क्षमता, 5 साल की गारंटी ठेकेदार ने दी है, इस बीच कुछ भी होने पर मरम्मत करेगा। ब्रिज का लाभ कई दशकों तक शहर के लोग उठा सकेंगे.