31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल रोको आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बावजूद सड़क और रेल लाइन जाम

आंदोलनकारियों में अजित माहतों के खिलाफ देखा गया रोष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Teekam Saini

•

Updated: 9 Apr 2023, 8:03 PM IST

Rail line jammed despite the announcement of ending the movement

खड़गपुर. पुरुलिया में कुड़मी समुदाय का रेल रोको आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कुड़मी आंदोलन के केन्द्रीय कमेटी के राज्य सभापति अजित कुमार माहतों ने कर दिया, इसके बावजूद खेमाशुली में कुड़मी आंदोलन जारी रहा। कुड़मी समुदाय के लोग एसटी का दर्जा देने की मांग पर विरोध प्रदर्शन करते हुये दिखाई पडे़।

Rail line jammed despite the announcement of ending the movement

विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन भी खड़गपुर-जमशेदपुर सड़क यातायात और खड़गपुर -टाटानगर रेल सेवा पूरी तरह से प्रभावित रहा। दूसरी ओर पुरुलिया में कुड़मी आंदोलन समाप्त की घोषणा की जानकारी खेमाशुली पहुँचने के बाद आंदोलनकारियों में अजित माहतों के खिलाफ काफी रोष देखा गया।

Rail line jammed despite the announcement of ending the movement

आंदोलनकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष भी अजित माहतों ने आंदोलन को बीच में रोककर समाप्त करने की घोषणा की थी, इस बार भी आंदोलन को बीच में ही समाप्त कर दिया। जिससे कुड़मी समुदाय के लोगों का मनोबल टूट रहा है।

Rail line jammed despite the announcement of ending the movement

समुदाय के नेता बैठक कर रहे है कि उनका आंदोलन जारी रहेगी,सुबह छ:बजे से दस बजे तक आंदोलन जारी रहेगा। दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक आंदोलन में ढील दी जा सकती है ,शाम तीन बजे से रात एक बजे तक आंदोलन जारी रहेगा और रात एक बजे से सुबह छ:बजे तक आंदोलन में ढील दी जा सकती है।

Rail line jammed despite the announcement of ending the movement

खेमाशुली में शाम सात बजे बिजली गुल हो जाने से आंदोलनकारियों में दहशत फैल गई। बिजली इलाके सहित आंदोलन स्थल और खेमाशुली रेलवे स्टेशन का भी अचानक गुल हो गया। जिससे आंदोलनकारियों के साथ साथ जानकारों का मानना है कि किसी विषेश रणनीति के खिलाफ ही इलाके से बिजली गुल करा दिया गया है,एैसे हालात में लाठी चार्ज की आंशका काफी हद तक बढ़ जाती है।


बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल