6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कचरा पात्रों के आसपास फैली रहती है गंदगी,,, देखिए तस्वीरें

कोटा स्मार्ट सिटी की रूपरेखा कैसी बन रही है इसका अनुमान लगाया जा सकता है शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे कचरा पात्रों की हालत देख कर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 7 Nov 2017, 4:41 PM IST

Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota , Kota  News, Kota  Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National Health Mission, Sehatsudharosarkar, Cleaning of wards, Order of Lok Adalat, Municipal Commissioners Kota, Garbage Collection

छावनी चौराहे पर अलग ही कहानी है। पहले एलआईसी भवन के यहां दिनभर कचरा फैला रहता था। निगम की कई बार किरकिरी भी हुई। बोर्ड की बैठक में भी यह मसला हर बार उठता था, इसके चलते नगर निगम ने एक कोचिंग समूह के सहयोग से यहां आधुनिक कचरा पात्र तैयार कराकर रखवाया। लोगों के बैठने के लिए आधुनिक कुर्सियां भी लगाई गई। स्वच्छ कोटा के स्लोगन अंकित करवाए।

Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota , Kota  News, Kota  Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National Health Mission, Sehatsudharosarkar, Cleaning of wards, Order of Lok Adalat, Municipal Commissioners Kota, Garbage Collection

सबकुछ इतना स्मार्ट हो गया कि सुंदरता देख लोगों ने यहां कचरा डालना बंद कर दिया। और, आधुनिक डस्टबिन के चंद कदम दूर ही स्वप्रेरणा से कचरा डालना शुरू कर दिया है। एेसे में यहां दिनभर कचरे का ढेर लगा रहता है। इस पर उप महापौर सुनीता व्यास ने कहा कि छावनी चौराहे पर आधुनिक कचरा पात्र के पास दूसरी जगह कचरा डालने वालों को पाबंद किया जाएगा। सफाई पर निगरानी की जा रही है। संवेदकों को भी पाबंद किया गया है।

Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota , Kota  News, Kota  Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National Health Mission, Sehatsudharosarkar, Cleaning of wards, Order of Lok Adalat, Municipal Commissioners Kota, Garbage Collection

सोफिया स्कूल के मुख्य गेट के पास ही लोगों ने अघोषित कचरा प्वाइंट बना लिया है। दिनभर सूअर मुंह मारते हैं। दादाबाड़ी तीन बत्ती रोड पर डस्टबिन के आसपास ही कचरा फैला हुआ है। बसंत विहार में डस्टबिन ही गायब हो गया है, केवल लोहे के एंगल नजर आ रहे हैं। लोग खुले में ही कचरा डाल रहे।

Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota , Kota  News, Kota  Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National Health Mission, Sehatsudharosarkar, Cleaning of wards, Order of Lok Adalat, Municipal Commissioners Kota, Garbage Collection

निगम की 6 घोषणाएं है कि शहर के सभी कचरा पात्रों से दो पारी में कचरा उठाया जाएगा। कचरा फैलाने वालों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। कचरा पात्रों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो बाहर कचरा नहीं डालने देंगे। सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से ही होगी। सफाई कर्मचारी तय गणवेश में ही सफाई करेंगे। शहर में दो पारी में सफाई होगी।

Swine Flu, Dengue, Medical Department,  Seasonal Diseases, Medical in Kota , Kota  News, Kota  Patrika, Patrika News, Rajasthan Patrika, Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National Health Mission, Sehatsudharosarkar, Cleaning of wards, Order of Lok Adalat, Municipal Commissioners Kota, Garbage Collection

इन घोषणाओं की हकीकत कुछ और ही है। करीब 265 कचरा पात्र हैं, एक पारी में भी कचरा नहीं उठ रहा। एक भी कचरा प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। किसी भी प्वाइंट पर कर्मचारी नहीं। अभी भी कई सेक्टर कार्यालयों में एेसा नहीं हुआ। 90 फीसदी कर्मचारी बिना गणवेश में आते है। ज्यादातर वार्डों में एक पारी में ही सफाई होती है।