1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टरों से स्वागत, रोड रोलर पर चढ़े युवा, 12 तस्वीरों में यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के 3 दिन

मंगलवार को दिल्ली से यूपी आई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के बाद आज शाम हरियाणा चली गई है। दिल्ली में ब्रेक के बाद शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के पश्चिम यूपी में कई रंग देखने को मिले। तीन जिलों से गुजरी इस यात्रा को हमने 12 तस्वीरों में समेटा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Updated: 5 Jan 2023, 8:19 PM IST

rahul_gandhi.jpg

राहुल गांधी जब दिल्ली से लोनी बॉर्डर के ज़रिए यूपी में दाखिल हुए तो कांग्रेस के कमजोर संगठन के बावजूद अच्छी भीड़ जुटी। औरतें घरों की छतों पर बैठकर राहुल गांधी की यात्रा का अभिनन्दन करती नजर आईं।

rahul_2.jpg

बागपत में राहुल से मिलने के लिए मशहूर निशानेबाज प्रकाशी तोमर भी पहुंची। जिनकी जिंदगी पर फिल्म सांड की आंख बनी है।

sand.jpg

राहुल की यात्रा बागपत पहुंची तो गांव मवीकलां में रुकी। खास बात ये थी कि जिस बड़े बैंक्वट हॉल में यात्रा में शामिल लोगों के रुकने का इंतजाम किया गया, वो एक स्थानीय भाजपा नेता का है। सुबह ही यहां से यात्रा शुरू हुई तो रोड रोलर पर चढ़ कर लोग राहुल गांधी को देखते नजर आए।  

rahul_4.jpg

पदयात्रा लोनी से होते हुए बागपत पहुंची। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रहे बागपत में राहुल को देखने के लिए लोगों में उत्साह दिखा। औरतें घरों की छतों पर बैठकर राहुल गांधी की यात्रा का अभिनन्दन करती नजर आईं।

rahul_3.jpg

यूपी में कड़ाके की ठंड में भारी भीड़ राहुल गांधी की पदयात्रा के साथ चलती दिखाई दी।

rahul_9.jpg

एलम से गुरुवारह सुबह यात्रा शामली के उंचागांव की तरफ बढ़ी। इस दौरान यात्रा के रास्ते में जगह-जगह बच्चे, युवा, बुज़ुर्ग-महिलाएं, राहुल गांधी का अभिनन्दन करने के लिए सड़कों पर जमा दिखे।

rahul_8.jpg

शामली में एंट्री के साथ ही एक राजनीतिक घटनाक्रम भी हुआ। राष्ट्रीय लोकदल के नेता अपने झंडों के साथ यात्रा के स्वागत के लिए पहुंच गए। आरएलडी नेताओं ने राहुल का स्वागत किया और उनको क्षेत्र की समस्याओं की भी जानकारी दी।

rahul_6.jpg

बागपत से यात्रा ने शामली जिले में एंट्री ली। गन्ने की खेती के लिए मशहूर इस क्षेत्र के काफी लोग अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर राहुल के काफिले में पहुंचे। सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा देख राहुल गांधी भी खुश दिखे।  

rahul_7.jpg

टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। राहुल गांधी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा में शामिल होने पर काम्या पंजाबी के साथ तस्वीर शेयर की।

kamya.jpg

सितंबर में शुरू हुई ये यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरते हुए यूपी आई है।

uuup.jpg

गुरुवार को यूपी से यात्रा हरियाणा के रास्ते कश्मीर के लिए रवाना हो जाएगी। यूपी में आने तक ये यात्रा 3 हजार किमी से ज्यादा चल चुकी है।