28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर भीषण हादसे में 10 की मौत, अस्पताल पहुंची अनुप्रिया पटेल से लिपटकर रोने लगे परिजन- तस्वीरें

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है...

2 min read
Google source verification
family member cry with anupria patel who visit hospital after accident

जिले के मड़िहान क्षेत्र में भीषण हादसे में घायलों का हाल जानने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पोस्टमॉर्टम हाउस जाकर परिजनों से मुलाकात की।

family member cry with anupria patel who visit hospital after accident

मंत्री को देख परिजनों के हौसले पस्त हो गए और वे अनुप्रिया से लिपटकर रोने लगे। अनुप्रिया ने परिजनों को चुप कराया और उन्हें हिम्म्त दी।

family member cry with anupria patel who visit hospital after accident

बता दें कि, मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के पास ट्रक और ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत अब तक 10 लोगों का मौत हो चुकी है।

family member cry with anupria patel who visit hospital after accident

वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोग गढ़वा गांव से ट्रैक्टर से बच्चे का मुड़न कराने के लिए चुनार जा रहे थे।

accident

ट्रैक्टर चालक आनंद कुमार पटेल ने बताया कि, उसके भांजे का मुंडन शीतला धाम में आज होना था अतः वह अपनी ट्रैक्टर से अपनी मां मौसी और अन्य परिजनों को लेकर आगे भांवा की ओर अपनी बहन और उसके 1 वर्ष के पुत्र को लेने जा रहा था। तभी मार्ग में ट्रक ने उसके ट्रैक्टर को जबरदस्त धक्का मारी जिससे यह हादसा हो गया ट्रैक्टर स्वयं आनंद ही चला रहा था