
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने की खबर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में वहां फैली हिंसा साफ नजर आ रही है। वीडियो में दोरूद शहर में हो रही आगजनी भी देखी जा सकती है।

प्रदर्शन के विरोध में सरकारी सुरक्षाबलों की ओर से की गयी गोलीबारी में करीब तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी।विरोध में उतरे लोग ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खेमनई के खिलाफ नारेबजी की और उनके पोस्टर्स जलाये।

तेहरान विश्वविद्यालय में हो रहे विरोध में लोग अयातुल्लाह को सत्ता छोड़ने के लिए नारे लगा रहे थे, यहीं उनकी सुरक्षबलों से झड़प हो गयी।

इस संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति ने भी ट्वीट कर, प्रदर्शनकारियों को सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा कि दमनकारी शासन हमेशा के लिए सहन नहीं कर सकते, एक दिन ऐसा आएगा जब ईरान के लोगों के पास विकल्प होगा। पूरा विश्व देख रहा है।