26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका व भारत के इन राजघरानों के बीच हुआ यह करार, इन उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, देखें तस्वीरें

अमरीका के हवाई व भारत के रामपुर राजघराने के बीच इन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुआ करार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Aug 2018, 7:47 PM IST

nawab kazim ali with family

हवाई संयुक्त राज्य अमरीका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई बहुत ही पुराना राजघराना है।

nawab kazim ali with family

संधि पत्र पर भारत के राजघराने रामपुर की ओर से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हस्ताक्षर किये हैं। जबकि अमरीका के राजघराने हवाई के चांसलर कर्नल माइकल थोरनले ने हस्ताक्षर किये हैं। भारत और अमरीका के राजघरानों के बीच पहली बार यह समझौता हुआ है जो बेहद महत्वपूर्ण है ।  

nawab kazim ali with family

नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि यह बहुत ही गर्व का क्षण है। इस गैर राजनीतिक संधि के तहत दोनों रियासतों की कला, संस्कृति, फिल्म, फैशन, विरासत, खानपान और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास होंगे।

nawab kazim ali with family

उन्होंने बताया कि दोनों राजघरानों के बीच समझौते हेतु लम्बी प्रकिया अपनाई गई है और यह बहुत ही महत्वपूर्ण व सार्थक साबित होगा। इसके अगले कार्यक्रमों और रणनीति को शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जायेगा।

nawab kazim ali with family