24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान नागरिक बनाना हमारी जिमेदारी’

नागौर

•

image

Chandra Shekhar Verma

•

Updated: 29 Oct 2024, 5:50 PM IST

‘It is our responsibility to make children educated and cultured citizens’

नायक बस्ती में शारदा बाल निकेतन व राजस्थान पत्रिका की ओर से संचालित नि:शुल्क विद्यालय के बच्चों को मिठाई व दीपक वितरित

‘It is our responsibility to make children educated and cultured citizens’

नागौर. शहर की नायक कच्ची बस्ती में शारदा बाल निकेतन व राजस्थान पत्रिका की ओर से संचालित नि:शुल्क विद्यालय के विद्यार्थियों को सोमवार को दीपावली की मिठाई व मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। शारदा बाल निकेतन विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुय अतिथि कृषि उपज मंडी नागौर के सचिव रघुनाथराम सिंवर व विशिष्ट अतिथि आदर्श शिक्षण संस्थान, नागौर के व्यवस्थापक हनुमानसिंह देवड़ा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्माराम भाटी एवं मुय वक्ता संघ के शताब्दी विस्तारक रूद्रकुमार शर्मा की मौजूदगी में पूर्व छात्र शिवकुमार राव के आर्थिक सहयोग से मिठाई व मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

‘It is our responsibility to make children educated and cultured citizens’

कार्यक्रम में सिंवर ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों लिए राजस्थान पत्रिका व शारदा बाल निकेतन की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। अभावों में जीने वाले बच्चे इस विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा अर्जित कर समाज में उजाला फैलाएंगे और परिवार व समाज को मुयधारा में लाने का काम करेंगे। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।मुय वक्ता शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ देशभक्त व संस्कारवान नागरिक बनाना हमारी जिमेदारी है। किसी नागरिक में देश भक्ति की भावना होगी तो उसमें अन्य सभी सद्गुण स्वत: आ जाएंगे। उन्होंने गीत के माध्यम से बच्चों से कहा कि हमने समाज और देश से जो लिया है, उसके बदले देना भी सीखें, ताकि हर जरूरतमंद को समाज की मुय धारा में लाया जा सके।

‘It is our responsibility to make children educated and cultured citizens’

संस्था के अध्यक्ष भाटी ने कहा कि अच्छे कर्म करते जाओ, फल हमेशा अच्छा ही मिलेगा। राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी नागेश शर्मा ने सभी को दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों को विद्यालय के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को नि:शुल्क अध्ययन करवाया जा रहा है। इसमें शारदा बाल निकेतन व शहरवासियों को बड़ा योगदान है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तनसुख बारूपाल, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रमिल नाहटा आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद् राजस्थान क्षेत्र के संयोजक शरद कुमार जोशी ने किया। इस मौके पर संस्था प्रधान लक्ष्मीकांत बोहरा, समाजसेवी रामप्रकाश बिशु, महादेव आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

‘It is our responsibility to make children educated and cultured citizens’

नागौर. मिठाई व मिट्टी के दीपक मिलने के बाद भारत माता की जय बोलते बच्चे व अतिथि।