30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या है Buck Moon? जानिए जुलाई में होने वाली इस खास खगोलीय घटना के बारे में

Full Moon July 2023: आज सोमवार, 03 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज पूर्णिमा का सुपर मून आसमान में देखा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Giriraj Sharma

•

Updated: 3 Jul 2023, 9:16 PM IST

buck_moon_1.jpg

आज सोमवार, 03 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज पूर्णिमा का सुपर मून आसमान में देखा जाएगा। थंडर मून या बक मून आमतौर पर हर साल जुलाई के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन दिखाई देता है।

buck_moon_2.jpg

इसे बक मून, थंडर मून, सुपरमून, हे मून, डीयर मून, विर्ट मून जैसे नामों से भी जाना जाता है। जुलाई महीने के सुपरमून को बक मून का नाम दिया अमरीकियों द्वारा दिया गया है।

buck_moon_3.jpg

खगोल विज्ञानियों के अनुसार, 03 जुलाई 2023 को सुबह 07 बजकर 38 मिनट के बाद से ही चंद्रमा का आकार बढ़ने लगेगा। आज का चंद्रमा यानी बक मून अन्य दिनों की तुलना में बड़ा और चमकीला भी दिखेगा क्योंकि चांद आज धरती के ज्यादा करीब होगा। आज से लेकर आगामी तीन दिनों तक चंद्रमा पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

buck_moon_4.jpg

जुलाई में दिखाई देने वाले बक मून का बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसी दिन आषाढ़ पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। हिंदू धर्म में आज का दिन गुरु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन को कई धार्मिक ग्रंथों के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।