31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Munna Bajrangi Murder : जानिए कौन है सुनील राठी, जिस पर लगा है मुन्‍ना बजरंगी को मारने का आरोप- देखें तस्‍वीरें

Munna Bajrangi Murder Case : बागपत जिला जेल में की गई पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या, सुनील राठी पर है आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Jul 2018, 5:47 PM IST

sunil rathi

गैंगेस्‍टर सुनील राठी बागपत जेल में बंद है। वेस्‍ट यूपी और उत्‍तराखंड में आतंक का पर्याय बन चुके सुनील पर 50 से ज्‍यादा मुकदमे दर्ज हैं। करीब एक साल पहले ही उसे रुड़की से बागपत जेल शिफ्ट किया गया था। रुड़की में उसने अपनी जान का खतरा बताया था।

sunil rathi

सुनील के पिता नरेश राठी की कस्‍बे में ही रंजिश की वजह से हत्‍या कर दी गई थी। वह राष्‍ट्रीय लोकदल में नेता रह चुके थे। इसके बाद दूसरे पक्ष के दो लोगों की हत्‍सा कर दी गई। इसमें सुनील राठी को सजा भी हुई थी।

sunil rathi

दिसंबर 2014 में सुनील राठी के दाएं हाथ अमित भूरा को पेशी पर लाया गया था। बागपत से निकलते ही उसके साथियों ने अमित को देहरादून पुलिस से छुड़ा लिया था। वह पुलिस से दो एके-47 रायफल और एक एसएलआर भी लूटकर ले गया था। इसके बाद भूरा पर दस लाख का इनाम घोषित हुआ था।

sunil rathi

अमित भूरा की फरारी के बाद सुनील राठी समेत 17 लोगों पर गैंगेस्‍टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।

sunil rathi

पिछले साल नवंबर में रुड़की में एक डॉक्‍टर से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें सुनील राठी का नाम सामने आया था। बताया गया था कि बागपत जेल में रहते हुए उसने रंगदारी मांगी थी। इसके बाद डॉक्टर ने अपने और पूरे परिवार की सुरक्षा के लिये बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद ली थी।

sunil rathi

सुनील राठी की मां राजबाला टीकरी की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। उन्‍होंने बसपा के टिकट पर 2017 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, उन्‍हें छपरौली सीट से हार का सामना करना पड़ा था।