30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा चुनाव जीत चुकीं सरोज के खिलाफ चुनाव याचिका लगाएंगे कांग्रेस के लेखराम साहू

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के राज्यसभा में निर्वाचन को कांग्रेस कोर्ट में चुनौती देगी। लेखराम ने उनके खिलाफ चुनाव याचिका लगाने की बात कही
less than 1 minute read
Google source verification
Saroj Pandey

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के राज्यसभा में निर्वाचन को कांग्रेस अदालत में चुनौती देगी। कांग्रेस उम्मीदवार रहे लेखराम साहू ने उनके खिलाफ चुनाव याचिका लगाने की बात कही है।उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय उन 18 विधायकों के समर्थन से चुनाव जीती हैं, जिनके पास लाभ का दोहरा पद है। उनकी विधायकी संदिग्ध है।

Congress's Lekhram Sahu

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि पहले के उदाहरणों को देखते हुए संसदीय सचिव बनाए गए 11 विधायकों और निगम-मंडलों के अध्यक्ष बनाए गए अन्य 7 विधायकों को मतदान से रोका जाना चाहिए था। हमने इसके लिए राज्यपाल से मांग की थी।