
नासा के मंगल हेलीकॉप्टर ने कई सफल परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और मंगल ग्रह की उड़ान के लिए तैयार है।

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कैलिफोर्निया के पासादेना स्थित नासा के जेट प्रणोदन प्रयोगशाला में मंगल हेलीकॉप्टर के परियोजना प्रबंधक मिमी आंग ने कहा, "अगली बार हम उड़ान भरेंगे, मंगल पर उड़ान भरेंगे।"

मंगल हेलीकॉप्टर मार्स 2020 रोवर के साथ एक युनाइटेड लॉन्च अलायंस एटलस वी रॉकेट के जरिए जुलाई 2020 में फ्लोरिडा के केप कैनावरल एयर फोर्स...

स्टेशन के स्पेस लांच कॉम्प्लेक्स 41 से एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक के रूप में लांच किया जाएगा। इसके फरवरी 2021 में मंगल पर पहुंचने की संभावना है।