7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर एक्सीडेंट: इतना भयानक हादसा, सडक़ पर बिछी गई 11 लाशें, तस्वीरें कर सकती हैं विचलित…

सीकर के रोलसाबसर में हुए सडक़ हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, देखें घटना की लाइव तस्वीरें
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 3 Jan 2018, 2:20 PM IST

sikar accident

राजस्थान में वर्ष 2018 का सबसे बड़ा सडक़ हादसा सीकर जिले में हुआ है। सीकर में जयपुर-बीकानेर वाया फतेहपुर होते हुए गुजर रहे नेशनल हाईवे (एनएच 11) पर बुधवार सुबह हादसे में एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

sikar accident

घायलों को फतेहपुर के धानुका अस्पताल में पहुंचाया गया है। 13 गंभीर घायलों को सीकर के एसके अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

sikar accident

राजस्थान रोडवेज बस चालक ने बताया कि वह बस को 30 से 40 की स्पीड में ले जा रहा था। पीछे से करीब 60-70 की स्पीड में लोक परिवहन बस आ रही थी।

sikar accident

बस में शव बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। लोग कम्बल में शव डालकर उन्हें वाहनों से मुर्दाघर पहुंचाया।

sikar accident

फतेहपुर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में पांच यात्रियों की मौत होने की सूचना थी, मगर बाद मौतों का आंकड़ा बढ़ गया।

sikar accident

हादसे के बाद यात्रियों का सामान सडक़ पर बिखरा रहा। दो हिस्सों में बंटी बस में यात्री बुरी तरह से फंस गए।

sikar accident

हादसे के बाद आस-पास के लोग और फतेहपुर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने शवों को बाहर निकालना शुरू किया।

sikar accident

शुरुआत में पांच जनों की मौत का पता चला। बाद में गंभीर रूप से घायलों ने भी दम तोडऩा शुरू कर दिया और मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंच गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

sikar accident

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में कट गई। आधा हिस्सा ट्रोले के साथ घसीटता हुआ ही चला गया। इस हिस्से में बैठे अधिकांश यात्री मारे गए हैं।

sikar accident

सुबह आठ बजे ऐसा भयंकर सडक़ हादसा देखने वालों की भी रूह कांप उठी।

sikar accident

बस यात्रियों से भरी हुई थी और तेज रफ्तार से दौड़ रही थी।

sikar accident

बस व ट्रोले को अलग अलग करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई।

sikar accident

हादसे की सूचना मिलने पर सीकर जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, एसपी विनित कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव फतेहपुर के धानुका अस्पताल में रखवाए गए हैं। उनकी शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं।