28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

cm raje sikar visit photos : इन तस्वीरों में देखिए कैसा रहा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सीकर दौरा

जिसका जवाब पदाधिकारी से लेकर कोई कार्यकर्ता तक नहीं दे पाया और सभी बगले झांकने लगे।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 9 Apr 2018, 6:15 PM IST

cm vasundhra raje sikar visit

खाटूश्यामजी. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनसंवाद के तीसरे दिन भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मुख्यमंत्री ने दांतारामगढ़ मंडल के जनसंवाद शुरू होते ही पदाधिकारियों को खड़ा कर केन्द्र व राज्य सरकार की चार योजनाओं का नाम पूछा। जिसका जवाब पदाधिकारी से लेकर कोई कार्यकर्ता तक नहीं दे पाया और सभी बगले झांकने लगे।

cm vasundhra raje sikar visit

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों के साथ केक काटकर उन्हें उपहार भेंट किए

cm vasundhra raje sikar visit

जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने खाटूश्यामजी को नगरपालिका का दर्जा देने की घोषणा की। इससे पहले भाजपा नेता व सरपंच प्रतिनिधि पवन पुजारी ने खाटूश्यामजी में नगरपालिका की मांग मुख्यमंत्री से की। रविवार को सुबह लखदातार होटल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर मौजूद पवन पुजारी एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद थे। उन्होने खाटूश्यामजी में नगरपालिका की मांग रखी तो मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर को तुरन्त प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रशासनिक अधिकारी के.के. पाठक ने नगरपालिका के लिए मौका मुआयना भी किया। आखिर में शाम को मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी।

cm vasundhra raje sikar visit

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यह कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना है कि राजस्थान में जातियों की आग नहीं लगने देंगे। किसी को भी यहां फूट नहीं डालने देंगे। साथ ही कहा कि यहां भाई को भाई से लड़ाने वाले तथा आपस में वैमनस्यता फैलाने वाले को पहचानना होगा।

cm vasundhra raje sikar visit

इसी प्रकार 1.80 करोड़ की लागत से पाटन कस्बे में सडक़ नवीनीकरण कार्य, 1.85 करोड़ की लागत से सम्पर्क सडक़ मीणा की नांगल का नवीनीकरण कार्य, एक करोड़ की लागत से गजानंद मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल स्टेडियम, 6.97 करोड़ की लागत से शहरी जलप्रदाय योजना के अन्तर्गत नीमकाथाना से गोडावास, राजनगर, हेमावाली, जाखड़ कॉलोनी, फाण्डणो की ढाणी, भावरियों की ढाणी, ढाणी गुमान सिंह व मालनगर में पेयजल व्यवस्था एवं 3.25 करोड़ की लागत से खेतड़ी मोड़ पर बनने वाले विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास किया।

cm vasundhra raje sikar visit

श्याम सरोवर भवन में स्वागत समारोह के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने हैंडीक्राफ्ट की जूती और लाख के चूडियों की खरीद की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेमंत देवी को एक हजार रुपए देकर चमड़े की जूतियां खरीदी वहीं दो सौ रुपए में लाख की चूडियां खरीदी।

cm vasundhra raje sikar visit

मुख्यमंत्री ने कहा, कोई आता है, कानाफूसी कर जाता है। बिना पूछे और सोचे समझे लोग सडक़ पर आ रहे हैं। जबकि ऐसा कोई कारण ही नहीं है। अब यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनको रोकने के लिए डंडा मत उठाओ। उन्हे प्यार से समझाओ। उनके हाथ जोड़ो। प्यार, साथ और विश्वास देते रहो। तभी हमारी इज्जत बनी रहेगी। हम सभी को मिलकर ऐसा राजस्थान बनाना है जिसे देखने पूरा देश यहां आए। हमारा अनुसरण करे। हमें जातियों की दीवारों को तोडऩा होगा।

cm vasundhra raje sikar visit

नीमकाथाना.शहीद यादव की मूर्ति का अनावरण करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सांसद सुमेधानंद सरस्वती,सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर वीरांगना कांता देवी।

cm vasundhra raje sikar visit

मुख्यमंत्री ने कहा, शहीद की कोई जाति नहीं होती। तो फिर हम इस प्रकार की आग की क्यों लपटें फैलने दे रहे हैं? हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। करगिल के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री ने मुझे राजस्थान में शहीदों के घर-घर जाकर उनके परिजनों के आंसू पोंछने की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब यह जिम्मेदारी मैंने प्रेमङ्क्षसह बाजौर को सौंप रखी है।

cm vasundhra raje sikar visit

मुख्यमंत्री का जनसंवाद भी नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं करा सका। समस्याएं खूब उठीं, लेकिन घोषणाएं नाम मात्र की हुई, आश्वासन खूब मिले। मुख्यमंत्री का पूरा फोकस बेटियों पर ही रहा। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम से पहले पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में भागीदारी निभाते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।