6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTO: आर्मी में मेजर बनी राजस्थान की यह राजपूत बहू , स्टोरी पढकऱ आप भी करेंगे इन्हें सैल्यूट

जोधपुर के गांव इन्द्रोका में जन्मी प्रेरणा सिंह की शादी झुंझुनूं जिले के गांव धमारो निवासी हाईकोर्ट के एडवोकेट मान्धाता सिंह के साथ 4 साल पहले हुई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 20 Sep 2017, 10:52 AM IST

prerna singh khichi

सीकर. राजपूतों के पारम्परिक परिधान में सजी-धजी यह बेटी है प्रेरणा सिंह खींची। इन्हें 17 सितम्बर 2017 को इंडियन आर्मी में मेजर के पद पर पदोन्नति मिली है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

army officer prerna singh khichi

प्रेरणा सिंह ने छह साल पहले इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी। मेरठ व जयपुर के बाद अब पुणे में पोस्टेड हैं। ये इंजीनियरिंग कोर का काम देख रही हैं।

prerna singh khichi

जोधपुर के गांव इन्द्रोका में जन्मी प्रेरणा सिंह की शादी झुंझुनूं जिले के गांव धमारो निवासी हाईकोर्ट के एडवोकेट मान्धाता सिंह के साथ 4 साल पहले हुई थी।

prerna singh khichi

ससुर सम्पत सिंह धमारो ने बताया कि प्रेरणा सिंह उनके गांव से मेजर बनने वाली पहली पुत्रवधू हैं। उनका परिवार प्रेरणा को बेटी के समान मानता है।

major prerna singh khichi

शायद यही वजह है कि प्रेरणा ने मेजर बनने के बाद सबसे पहले अपने दादा ससुर रिटायर्ड आरएएस को फोन करके यह जानकारी दी और उनका आशीर्वाद लिया।

prerna singh khichi

प्रेरणा के तीन साल की बेटी प्रतिष्ठा है। उसकी देखभाल के कभी सास मंजू कंवर तो कभी प्रेरणा की मां उसके साथ वहां रहती है, जहां उसकी पोस्टिंग होती है।

prerna singh khichi

वर्तमान में प्रेरणा व उनका परिवार जयपुर के अम्बावाड़ी में रह रहा है। प्रेरणा घर आती है तो उसे राजपूतों के पारम्परिक परिधान पहने देख कोई कह ही नहीं सकता है कि यह बेटी फौजी अफसर है।