8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र स्पेशल — देवी मां के नाम पर रखे गए हैं इन 8 शहरों के नाम, दिल्ली और मुंबई भी है शामिल

भारत के 8 शहरों का नाम देवी मां पर आधारित है।

3 min read
Google source verification
cities name on devi maa

दुर्गा मां की महिमा अपरंपार है। वो जिस पर अपना हाथ फेरती हैं, उसका कल्याण हो जाता है। उनके इसी चमत्कार की झलक देश के उन 8 चुनिंदा शहरों पर भी देखने को मिलती है, जिन पर देवी मां की कृपा है। माता के इसी असीम कृपा के चलते इन शहरों का नाम देवी मां पर रखा गया है। मुंबई शहर का नाम मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है। यहां जवेरी बाजार के पास मुंबा देवी रोड पर देवी मां का भव्य मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर करीब 5 दशक पहले बनाया गया था।

cities name on devi maa

त्रिपुरा का नाम देवी त्रिपुरा सुंदरी पर रखा गया है। यह अगरतलाा से करीब 55 किमी दूर है। यह मंदिर एक पर्वत पर स्थित है। इसलिए कई लोग इसे पहाड़ी वाला मंदिर भी कहते हैं। यहां माता के अद्भुत सौदर्य रूप के दर्शन होते हैं।

cities name on devi maa

नैनीताल उत्तराखंड में स्थित नैनीताल का नाम नैना देवी पर रखा गया है। यहां का पूरा दृश्य बहुत विहंगम है। पूरा नैनीताल पहाड़ों और हरे—भरे पेड़—पौधों से भरा हुआ है। ये जगह पर्यटकों के लिहाज से भी बहुत अच्छा है। यहां लोग प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने आते हैं।

cities name on devi maa

चंडीगढ़ एक बहुत ही सुंदर शहर है। यहां आधुनिकता के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी है। इस शहर का नाम देवी मां के शक्तिशाली स्वरूप मां चंडी पर आधारित है। यहां चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

cities name on devi maa

दिल्ली को पहले योगिनीपुर के नाम से जाना जाता था। यह नाम महरौली में स्थित योगमाया मंदिर के आधार पर रखा गया था। यह मंदिर मुगल काल के पहले से यहां स्थित है। पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने 5000 वर्ष पहले कराया था।

cities name on devi maa

श्रीनगर जम्मू—कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का नाम शारिका देवी पर रखा गया है। मान्यता है कि इस मंदिर में मां लक्ष्मी श्री चक्र के रूप में मौजूद है। इसलिए यहां दर्शन करने वाले भक्तों को कभी—भी धन की कमी नही होती, उनके जीवन में उन्नति होती है।

cities name on devi maa

मैंगलोर का नाम मंगला देवी पर रखा गया है। इस मंदिर का निर्माण अलूपा वंश के राजा कुंदवर्मन ने कराया था। इस मंदिर को 9वीं शताब्दी में बनवाया गया था।

cities name on devi maa

पटना के पुराने हिस्से में एक शक्तिपीठ है। इसका नाम पटना देवी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी स्थान पर देवी सती के अंश गिरे थे। पटना देवी पर ही पटना शहर का नाम रखा गया है।


बड़ी खबरें

View All

खास खबर