
पहले दिन अलग-अलग आयु वर्ग में करीब 25 स्पर्धाएं आयोजित की गई। मैदान में 5 इवेंट एक साथ आयोजित किए जा रहे है।

अंडर 16, 18 व 20 आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 24 जिलों के 1122 खिलाडी भाग ले रहे है।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयुवर्ग में करीब 74 स्पर्धाएं होगी।

राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना पूरा दम खम लगा रहे है।

शॉटपुट, हाईजम्प, तश्तरी फेक, 800 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए प्रतियोगी।

प्रतियोगिता की शुरूआत 10 किलोमीटर की दौड से की गई, जिसको बिकानेर के श्रवण कुमार बेनिवाल ने 33 मिनट 12 सैकण्ड में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया, दूसरे स्थान पर जयपुर के जलधरी मीणा व तृतीय स्थान पर श्रीगंगानगर के अशोक कुमार सैनी रहे।

उद्धघाटन समारोह में नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।

इस दौरान कोटा-बूंदी सांसद आेम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता, महापौर महेश विजय सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।