
श्रीगंगानगर. नगर परिषद एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में बेहतर सफाई का दावा कर रही है लेकिन नालियों में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही। नगर परिषद और यूआईटी के लिए शहर का गंदा पानी सिरदर्द बना गया है। काफी समय से शहर में गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही।

गौरतलब है कि पहले बड़ा नाळा ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर आ रहा था, जबकि अब शहर के कई वार्डों में नालियां ओवरफ्लो हो चुकी है।

गंदा पानी जहां-तहां सड़कों पर आ रहा है। लोगों और वाहन चालकों को जहां आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं, इन जगहों पर रहने वालों लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

शहर की विनोबा बस्ती, डी सहित ब्लॉक एरिया में पानी सड़कों पर बिखर रहा है। नालियां कचरे, गाद और गंदे पानी से अटी हैं। लोगों की शिकायतों के बावजूद सफाई नहीं हो रही।
