
रवि किशन का जन्म 17 जुलाई, 1969 को जौनपुर में हुआ था और आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रवि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। साथ ही वह बॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर हैं। वो झलक दिखला जा के सीजन- 5 के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि रवि किशन का असली नाम रवि शुक्ला है। भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी फेमस होने के नाते हाल ही में उन्होंने ALT Balaji की क्राइम वेब सीरीज को साइन किया है। भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

बता दें कि रवि किशन पहले कांग्रेस का हिस्सा थे। लेकिन भोजपुरी एक्टर ने अब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रवि किशन ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इस दौरान उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के को-स्टार और बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

रवि किशन को झारखंड फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'काशी अमरनाथ' के लिए मिला था हाल ही में कोलकाता में हुए भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स में उन्हें भोजपुरी रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

अगर हम उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो रवि किशन की शादी प्रीति से हुई है और इस शादी से उनके 4 बच्चे हैं।